मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

आवारा सांड के हमले से 21 वर्षीय किशोरी हुई गंभीर घायल, इलाज के दौरान सैफई में हुई मौत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आवारा सांड के हमले से 21 वर्षीय किशोरी हुई गंभीर घायल, इलाज के दौरान सैफई में हुई मौत

जनपद मैनपुरी आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला प्रभारी सुबोध कुमार

मैनपुरी– उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के कोतवाली थाना में आवारा घूम रहे गोवंश लोगों के लिए मुसीबत बन गए है। आवारा गोवंश आए दिन आक्रामक होकर किसी न किसी को घायल कर उसे जान से भी मार देते। लेकिन सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी आवारा गोवंश को लेकर कोई ठोस इंतजाम किया जाता हुआ नहीं दिखाई दे रहा जिसके चलते क्षेत्र में आए दिन हादसे देखने को मिलते हैं ऐसे ही उस समय कोहराम मच गया जिस समय घर से बाहर टहल रही किशोरी को आवारा सांड ने पटक-पटक कर घायल कर दिया युवती ने इलाज के दौरान सैफई में दम तोड़ दिया जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम कराया है।

बीओ:- मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला कीरत स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी से जुड़ा है। जहां के निवासी अशोक कुमार की 21 वर्षीय बेटी पूनम की इलाज दौरान मौत हो गयी। मामले पर परिजनों ने बताया पूनम घर के बाहर टहल रही थी उसी दौरान आवारा घूम रहे सांड ने उसके ऊपर जोरदार हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई अस्पताल पहुंचते ही पूनम ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि पूनम पढ़ाई लिखाई में काफी होशियार थी जो इस समय पढ़ाई कर रही थी उसके असमय चले जाने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button