कन्नौज-उत्तरप्रदेश

जनपद न्यायालय के 8 तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र में दिया गया बदलाव

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद न्यायालय के 8 तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र में दिया गया बदलाव

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह

कन्नौज ।जनपद कन्नौज के न्यायालय की अलग-अलग कोर्टों में तैनात तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
हाईकोर्ट के आदेश पर जिला जज ने 8 कर्मचारियों का तबादला अलग-अलग कोर्टों में किया है। जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने हाईकोर्ट इलाहाबाद के आदेश पर जनपद न्यायालय की अलग-अलग कोटों में तैनात तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र को बदलाव करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यभार गृहण करने के आदेश दिए हैं। जिला जज ने सीजेएम कोर्ट के फौजदारी लिपिक संतोष शर्मा को अपर जिला जज की कोर्ट में गैंगस्टर लिपिक के पद पर भेजा है। जबकि सीजेएम कोर्ट के न्यायालय लिपिक दीपक कुमार को जनपद न्यायालय के केन्द्रीय नजारत अनुभाग में सम्बद्ध किया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में तैनात रीडर शीतेश वर्मा को सीजेएम न्यायालय का लिपिक बनाया गया। इसी तरह अपर जिला जज न्यायालय संख्या 4 में तैनात रीडर संजीव कुमार को सिविल जज जूनियर डिवीजन का रीडर बना गया। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की कोर्ट में तैनात लिपिक अशर्फीलाल को हटाकर ग्राम न्यायालय तिर्वा का रीडर का पद सौंपा गया, जबकि ग्राम न्यायालय तिर्वा में अब तक तैनात लिपिक सुमित कुमार को हटाकर सीजेएम कोर्ट का लिपिक बना गया। पंजिकाओं का सही से हो रखरखाव अपर जिला जज न्यायालय संख्या 4 में तैनात लिपिक आकाश श्रीवास्तव को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट के लिपिक का पदभार सौंपा गया। इसी तरह अपर जिला जज न्यायालय संख्या 4 में तैनात लिपिक आरती को हटाकर उन्हें सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय का लिपिक बनाया गया है। कोर्ट में तैनात सभी आठ कर्मियों को तत्काल नए तैनाती वाले स्थान पर पहुंच कर कार्यभार गृहण करने के जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी आदेश दिए हैं कि रिक्त न्यायालय की पंजिकाओं का रखरखाव का लिंक न्यायालय के वरिष्ठ लिपिक के द्वारा सम्पादित करने का काम किया जाएगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button