वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदो पर सीधी भर्ती परीक्षा – 2025 की परीक्षा केन्द्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा–2025 के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज एवं जेपी मेहता इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर पुलिस आयुक्त महोदय ने व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा ड्यूटी पर लगे अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु प्रत्येक परीक्षार्थी की सघन जांच के उपरांत ही प्रवेश सुनिश्चित किया जाए।
परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापक एवं पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर पुलिस आयुक्त महोदय ने परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा परीक्षार्थियों की सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों के मुख्य प्रवेश द्वारों पर सुदृढ़ चेकिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा केन्द्रों के आस-पास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में केन्द्र व्यवस्थापक से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस आयुक्त महोदय ने निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि, नकल या व्यवधान की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने की हिदायत दी गई, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा सके।

  आज दिनांक 14.03.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा–2025 के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज एवं जेपी मेहता इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु प्रत्येक परीक्षार्थी की सघन जांच के उपरांत ही प्रवेश सुनिश्चित करने, मुख्य प्रवेश द्वारों पर चेकिंग व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश दिए गए। साथ ही केन्द्र व्यवस्थापकों से वार्ता कर पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या व्यवधान की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। इस दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन श्री प्रमोद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट श्री नितिन तनेजा, थाना प्रभारी कैण्ट सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे ।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button