उत्तराखंडखबरों की खबर

आपदा को अवसर में बदलने वाले नेपाली मूल के अभियुक्तों को जोशीमठ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धर दबोचा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड जोशीमठ आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

विगत माह आयी जोशीमठ भू धंसाव आपदा के दृष्टिगत विभिन्न प्रभावित परिवारों को प्रशासन के द्वारा नगर पालिका जोशीमठ ,गुरुद्वारा जोशीमठ व विभिन्न होटालों में अस्थाई रूप से ठहराया गया था और प्रभावित लोगों से आपदा से क्षतिग्रस्त मकान खाली करवाए गए थे। माउंट व्यू होटल के नीचे स्थित कॉलोनी से विगत कुछ दिनों से खाली मकानों से बिजली के तार स्विच बोर्ड, पानी की टोंटी आदि घरेलू सामान रात्रि में चोरी होने की सूचना प्राप्त हो रही थी, इस पर दिनांक 22-02-2023 को वादी रघुवीर सिंह पुत्र स्व0 पुष्कर सिंह निवासी निकट माउंट व्यू होटल जोशीमठ के द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपने बंद घर का ताला तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो मोटर पानी की व पानी की टोंटी व दो गीजर चोरी करने तथा वादी श्री अरविन्द रावत पुत्र स्व. कन्हैया निवासी निकट माउंट व्यू होटल जोशीमठ के द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपने भाई अजय रावत के बंद घर का ताला तोड़कर एक एल. ई. डी. टीवी वीडियोकॉन 32 इंच, दो पेट्रो मैक्स सिलिंडर बिजली के तार व स्विच बोर्ड चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में दिए गए जिस पर कोतवाली जोशीमठ पर क्रमशः मु. अ. सं. 02/2023 व मु. अ. सं.03/2023 धारा 457/380 भा. द. वि. बनाम अज्ञात पंजीकृत किये गए। उक्त घटनाओं के प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक चमोली के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ के निर्देशन में टीम गठित कर गहन सुरागरसी पतारसी कर मुखबिर मामूर कर कुछ नेपाली मजदूरों पर लगातार निगरानी कर आज निम्न दो अभियुक्तों को थाना जोशीमठ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया व शत प्रतिशत चोरी किया गया माल बरामद किया गया है तथा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त
1-रेकम बहादुर जोशी पुत्र नरबहादुर जोशी निवासी ग्राम पूजा गौमुखी वार्ड. न.07 थाना ल्योसी जिला प्यूथन राज्य राप्ती नेपाल
2-दीपक गिरी पुत्र शोभू गिरी निवासी उपरोक्त

विवरण बरामदगी 

1-एक एल. ई. डी. टीवी वीडियोकॉन 32 इंच
2-दो पानी की मोटर
3-दो पेट्रो मैक्स सिलिंडर
4-दो पानी की टोंटी स्टील की
5-26 बंडल बिजली के तार के
6-दो गुच्छे तांबे के तार

  गिरफ़्तारी टीम 

1-वरि. उप. निरी. संजय सिंह नेगी
2-उप. निरी. विनोद रावत
3-अप. उप. निरी. देवेन्द्र सिंह
4-कां.251 अवतार सिंह
5-कां.60 हरीश कांडपाल
6-कां.120 मुकेश डुकलान
7-कां.101 स0पु0 मुस्तकीम
8-कां.264 ना0पु0 दीपक

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button