आज मुंबई में रिलीज हुई गोंडा जिले की अभिनेत्री नीतू मौर्य की फिल्म सलाम मोहब्बत
दिल्ली-राजेश सिंघल
आज मुंबई में रिलीज हुई गोंडा जिले की अभिनेत्री नीतू मौर्य की फिल्म सलाम मोहब्बत
गोण्डा/आज वजीरगंज गोंडा के ग्राम नयपुर में रहने वाली अभिनेत्री ने अपने दम पर गोण्डा जिले का नाम फ़िल्म जगत में रोशन कर दिया है आज अभिनेत्री नीतू मौर्य द्वाराअभिनय की गई फिल्म सलाम मोहब्बत के रिलीज होने पर नीतू मौर्य को शान्ती फाउंडेशन गोण्डा के संयोजक सुनील कुमार आनन्द वा अध्यक्ष श्रीमती पिंकी देवी के द्वारा सम्मानित किया गया नीतू मौर्य पुत्री भगवती प्रसाद मौर्य जो कि मुम्बई में एक भोजपुरी फ़िल्म सलाम मोहब्बत में बतौर अभिनेत्री का काम कर रही हैं जिसको आज ही मुम्बई में रिलीज किया गया है बतौर अभिनेत्री नीतू मौर्य का कहना है कि अपने गांव एवं अवध की मिट्टी की खुशबू को संजोये हुये यह फ़िल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी इस फ़िल्म में हीरो का किरदार राज सिंह राजपूत ने निभाया है जो कि बिहार के रहने वाले हैं नीतू मौर्य आईरा न्यूज़ संवाददाता से बताया कि हमारा बचपन से ही सपना था कि हमें फ़िल्म जगत में जाना है इसके लिए हमारी दृढ़ इच्छा व कड़ी मेहनत रंग लाई और एक गांव के किसान की बेटी को फिल्म जगत में काम करने का मौका मिला जिसके हौसले को देखकर सब सलाम कर रहे हैं भोजपुरी फिल्म सलाम मोहब्बत की अभिनेत्री नीतू मौर्य ने आईरा न्यूज़ संवाददाता को बताया कि हमारी जल्द ही तीन मूवी और आ रही है तथा हमने श्याम तुलसी धारावाहिक में भी रूपा रानी का किरदार निभाया है जो कि दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है अपने गाँव का नाम फिल्म जगत में रोशन करने के लिए अभिनेत्री नीतू मौर्य को शिव कुमार मौर्य अध्यक्ष वी आर समग्र जलवायु फल एवं औषधिअनुसंधान संस्थान,राजितराम मौर्य,राधेश्याम मौर्य,हरि श्याम मौर्य,अजय,संजय,कुनाल, लक्ष्मण,राम मौर्य,राम कुमार,किसन ,जगदीश मौर्य,उत्तम मौर्य,साहिल मौर्य ने हर्ष व्यक्त करते फिल्म सलाम मोहब्बत की अभिनेत्री नीतू मौर्य को ढेर सारी शुभकामनाएं दी ।
गोंडा आईरा वार्ता प्रभाकर वर्मा


















