उत्तराखंड

अब मंत्री /विधायक नही कर सकेंगे कोई भी लोकार्पण या शिलान्यास

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून/ उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,उत्तराखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए राज्य में योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने पर मंत्रियों, सासंदों व विधायक पर रोक लगा दी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी इस आदेश की जानकारी सीएम के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है। उन्होंने इस संबंध में सभी एसीएस, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, ज़िलाधिकारियों को आदेश भेज
सभी से ब्यौरा मांगा है।


उन्होंने बताया कि राज्य में सभी लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होंगे । जिसमें संबंधित विभागों के मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि को उसी में बुलाया जाएगा।
सीएम के सचिव ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम सभी जनपदों में प्रस्तावित है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button