वाराणसी/उत्तरप्रदेश
अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डा0 एस चन्नप्पा महोदय द्वारा चल रहे त्यौहार के दृस्टिगत पैदल गस्त

वाराणसी । आज दिनांक 18-10-2023 को अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डा0 एस चन्नप्पा महोदय द्वारा चल रहे त्यौहार के दृस्टिगत पुलिस उपायुक्त सुरक्षा, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेघ व अन्य पुलिस फोर्स के साथ जनता में सुरक्षा भाव पैदा करने के दृष्टिगत लहुराबीर, चेतगंज, बेनिया पार्क,दशाश्वमेघ, नई सड़क, गिरजाघर रामपुरा चौराहा होते हुए गोदौलिया क्षेत्र तक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पैदल गस्त किया गया साथ ही यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारीगण को यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन एवं रोड पर अतिक्रमण ना हो के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


















