वाराणसी/उत्तरप्रदेश

अपना घर आश्रम में पीएनजी गैस से भोजन व्यवस्था का शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

केवल बीस दिन में बिछी पाइपलाइन,अब आश्रम में पीएनजी गैस से बनेगा 1400 लोगों का भोजन -ओ एन उपाध्याय ||

गेल की पहल से अपना घर आश्रम हुआ गैस संकट से मुक्त ||

जिलाधिकारी के निर्देश पर आश्रम तक पहुँची पीएनजी गैस,सेवा कार्य को मिली नई गति ||

मानव सेवा में नई पहल अपना घर आश्रम में पीएनजी गैस प्रणाली का उद्घाटन ||

वाराणसी :- अपना घर आश्रम मे गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित बुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक एच.के.गर्ग एवं महाप्रबंधक सुशील कुमार के कर कमल द्वारा रविवार को शुभारंभ किया गया | मिडिया से वार्ता के दौरान अध्यक्ष ओ एन उपाध्याय ने बताया की विगत दिनों सिलेंडर गैस अमेरिका, इजरायल,ईरान युद्ध के कारण प्रभावित होने पर आश्रम मैनेजिंग कमेटी की आपात बैठक आहूत की गई जिसमें इस समस्या से निपटने का विकल्प ढूंढा गया एवं जिलाधिकारी वाराणसी के संज्ञान में लाया गया | उक्त समस्या को हमारे लोकप्रिय जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान में लिया और गेल के वरिष्ठ अधिकारियों को पीएनजी गैस लाइन आश्रम तक बिछाने का निर्देश दिया | उक्त के अनुपालन में हमारे मेल के अधिकारियों ने चमत्कारिक रूप से कार्य कर मात्र बीस दिन में पीएनजी की लाइन बिछाकर अभूतपूर्व कार्य किया | परिणाम स्वरूप आज वह दिन आ गया की पीएनजी गैस से अपना घर आश्रम में हमारे 14 सौ (दोनों टाइम) प्रभु जी लोगों का भोजन बनाने का कार्य आज से शुरू हो जाए‌गा | आश्रम परिवार अपने लोकप्रिय जिलाधिकारी एवं गेल परिवार को हार्दिक आभार व्यक्त करता है |

इस अवसर पर आश्रम के संस्थापक डॉक्टर के निरंजन एवं संस्थापिका उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर कात्यायनी आश्रम के अध्यक्ष ओ एन उपाध्याय,आश्रम के सचिव राकेश सिंह,आश्रम के उप सचिव रवि उपाध्याय,आश्रम की महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पूजा श्रीवास्तव,निर्मल चौधरी, अरविंद अग्रवाल,विश्वनाथ भट्ट,विनोद द्विवेदी एवं हमारे आश्रम के सभी प्रभु जी उपस्थित रहे | इस अवसर पर हमारे मुख्यालय भरतपुर से थी श्री जी के गुप्ता भी से परिवार पधारे हैं |

इस अवसर पर नवाजीश अंसारी और उनकी टीम ने आश्रम मे पाइप डाली | के.गर्ग एवं सुशील कुमार ने अपने संबोधन में कहा की वैसे तो हम लोग जनहित का कार्य कर ही रहे हैं परंतु अपना घर का कार्य कर कर हम लोगों को जो संतुष्टि मिल रही है वह अवरणीय है | डॉक्टर के निरंजन हाँ कात्यायनी एवं उनकी पूरी टीम द्वारा मानव सेवा माधव सेवा का जो कार्य किया जा रहा है वह प्रेरणादायक है | प्रवीण सिंह गौतम का विशेष सहयोग रहा |

अंत में डॉक्टर के निरंजन ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया की इतनी कम समय में गेल कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछाकर जो कार्य किया गया वह प्रशंसनीय एवं अभिनंदनीय है ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button