अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच रेल सुरक्षा बल की टीम ने 64 रन से तथा दूसरा मैच इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने आठ विकेट से जीत लिया

वाराणसी :- मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी बलेन्द्र पाल के नेतृत्व में वाराणसी मंडल क्रीड़ा स्थल में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के क्रीड़ा स्थल में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 17 अप्रैल 2026 को पहला मैच रेलवे सुरक्षा बल एवं विद्युत लोको शेड के तथा दूसरा मैच वाणिज्य और इंजीनियरिंग विभाग के मध्य खेला गया | रेल सुरक्षा बल की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 207 रन बनाए | रेलवे सुरक्षा बल की तरफ से शेषनाथ ने 29 बॉल पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से 48 रन,राजेश ने 14 बॉल पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन संतोष ने 21 बॉल पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 36 रन बनाए इसके अतिरिक्त राम प्रवेश ने 19 शाहनवाज ने 18 और जावेद ने 16 रन बनाए | विद्युत लोको शेड की तरफ से धीरज ने तीन ओवर में 27 रन देकर दो विकेट दिए सुभाष और अतुल को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ |
208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्युत लोको शेड की पूरी टीम 19.1 ओवर में 143 रन पर आउट हो गई | रेल सुरक्षा बल की टीम ने 64 रन से मैच जीतकर पूरे दो अंक प्राप्त कर लिए | विद्युत लोको शेड की तरफ से शैलेंद्र ने 25 बॉल पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 37 रन बनाए,रामगोपाल ने 21, राणा प्रताप ने 20 सुरेंद्र ने 17 और अतुल ने 12 रन बनाए | रेल सुरक्षा बल की तरफ से शाहनवाज ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए,संतोष को दो तथा जावेद और सुमित को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ | रेल सुरक्षा बल के शाहनवाज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी मो.अजीम अहमद के द्वारा दिया गया |
ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरा मैच वाणिज्य और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया | वाणिज्य विभाग ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए | वाणिज्य विभाग की तरफ से अमित राज ने 27 बॉल पर छह चौके की मदद से 32,रन कफिल ने 27 बॉल पर छह चौके और एक छक्के में से 36 रन,दुर्गेश ने 19 बॉल पर पांच चौके की मदद से 26 रन,लक्ष्मण ने 23 बाल पर चार चौके की मदद से 22 रन,संतोष ने 17 और भूषण ने 15 रन बनाए | इंजीनियरिंग की तरफ से अजीत तिवारी ने चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट अश्विनी ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए सुरेंद्र और सुभाष को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ |
165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने 12.4 ओवर में दो विकेट पर 165 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीतकर दो अंक प्राप्त कर लिए | इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से अजीत तिवारी ने 27 बॉल पर सात चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन, ऋषभ ने 25 बॉल पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 47 रन और विजय ने 23 बाल पर छह चौके और छह छक्के की मदद से 66 रन बनाए | वाणिज्य विभाग की तरफ से भूषण और राजेश ने एक-एक विकेट लिया | इंजीनियरिंग विभाग के अजीत तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी सुशील कुमार सिंह के द्वारा दिया गया ||




























