राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति का सम्मान सम्मेलन 5 जून को, तैयारियां पूरी

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,,राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उत्तराखण्ड की काशीपुर शाखा ने 5 जून शुक्रवार को सांय 5 बजे श्री अग्रवाल सभा काशीपुर में सम्मान पत्र सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शनिवार को जिला कार्यालय में बैठक हुई।
प्रदेश महामंत्री ने ली बैठक
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री नीरज ठाकुर ने की। इसमें जिला महामंत्री, नगर अध्यक्ष, नगर महामंत्री व कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सम्मेलन की विस्तृत चर्चा हुई और सभी तैयारियों की जानकारी ली गई।
1994 के आन्दोलनकारियों को मिलेगा सम्मान
प्रदेश महामंत्री नीरज ठाकुर ने कहा कि यह नगर के सभी चिन्हीकरण आवेदकों के लिए सम्मान की बात है। नगर के घोषित आन्दोलनकारी व समिति संरक्षक 1994 के आन्दोलन में सहभागिता करने वाले सभी साथियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
डीएम कार्यालय पर होगा सांकेतिक धरना
उन्होंने बताया कि 5 जून के सम्मेलन के बाद जिलाधिकारी कार्यालय उधम सिंह नगर में शीघ्र ही एक एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। जानकारी शीघ्र सार्वजनिक की जाएगी।
शासन स्तर पर संघर्ष के बाद भी नहीं मिला सम्मान
जिला महामंत्री ने कहा कि शासन स्तर पर इतना संघर्ष करने के बाद भी जो सम्मान अभी तक आन्दोलनकारियों को नहीं मिल पा रहा है, वे सभी इस सम्मान के हकदार हैं। संरक्षक मण्डल के आदेशानुसार उन सभी को सम्मानित किया जाएगा जो उस समय आन्दोलन के दौरान किसी भी संगठन से जुड़े रहे हैं।
सभी तैयारियां पूरी
नगर महामंत्री अनुराग सारस्वत ने बताया कि 5 जून को होने वाले सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी संरक्षक मण्डल को निमंत्रण प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने सभी आवेदकों से समय पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में संगठन को मजबूत करने और आन्दोलनकारियों के हितों के लिए आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई।


















