हुकुलगंज में कंबल वितरण कर व्यापार मंडल ने मनाया मकर संक्रांति एवं सेना दिवस

वाराणसी :- स्वर्गी कलावती देवी रघुनाथ प्रसाद अग्रहरी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 15 जनवरी गुरुवार को मकर संक्रांति एवं सेना दिवस के अवसर पर कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि वाराणसी के प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति आर चौधरी ने कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित क्षेत्र के गरीब असहाय वृद्धा विधवा महिलाओं को भीषण शीत लहरी में कंबल वितरित किया कंबल पाते ही उनके चेहरे खुशी से खिल गए | इस अवसर पर आर चौधरी वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत के प्रमोद अग्रहरि अध्यक्ष द्ववय ने कहा कि आमजन को सुरक्षित रखने के लिए सभी सामाजिक संस्थाओं को गरीबों की सेवा करनी चाहिए ताकि कोई भी ठंड से प्रभावित न हो उपस्थित लोगों ने इसे मानवता के प्रति एक सराहनीय कार्य बताया | आयोजकों ने बताया कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है यह कंबल वितरण का कार्य इस संस्था के माध्यम से विगत सोलह वर्षों से लगातार किया जा रहा है |
कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष प्रतीक अग्रहरी उर्फ शिवा ने किया | उपरोक्त अवसर पर अग्रहरि समाज वाराणसी के अध्यक्ष रमेश अग्रहरि,सनी जौहर,लालचंद अग्रहरि,बबलू गुप्ता,बबलू चौहान,सोनू अग्रहरी,महेंद्र,मोहन मिश्रा, राजू अग्रहरि,शिवानी अग्रहरि सहित अन्य लोग उपस्थित थे ||






