हिंदू नववर्ष व चैत्र नवरात्र पर भक्ति में डूबा धामपुर, शिव मंदिर में भजन-कीर्तन व दीपोत्सव

हिंदू नववर्ष व चैत्र नवरात्र पर भक्ति में डूबा धामपुर, शिव मंदिर में भजन-कीर्तन व दीपोत्सव
महिला कमेटी ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया विक्रमी संवत 2083 का स्वागत
धामपुर-अमित शर्मा
“नया साल नया सवेरा, आपके आंगन में मां का बसेरा” की मंगलमय कामना के साथ धामपुर के मोहल्ला खातियान स्थित शिव मंदिर मैढ सभा (सुनारों वाले मंदिर) में हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत 2083 एवं चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भजन-कीर्तन एवं दीपोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। मंदिर परिसर मां आदि शक्ति भवानी के जयकारों और भजनों से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की तथा सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दीपमाला वर्मा, उमा वर्मा, सुमन वर्मा, कमलेश वर्मा, किरण वर्मा, नेहा वर्मा, ज्योति वर्मा, कंचन वर्मा, तनु वर्मा, सरोज वर्मा, रुक्मणी वर्मा, पायल वर्मा, मोहित वर्मा, डॉ. सुमन कौशिक, संगीता रस्तोगी, सीमा सिन्हा, प्रेमवती सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन मां की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश वर्मा का विशेष योगदान रहा।




























