वाराणसी/उत्तरप्रदेश

साधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य का 227वाँ रक्तदान संपन्न

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय साधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सौरभ मौर्य ने एक और सराहनीय कार्य करते हुए अपना 227वाँ रक्तदान सफलता पूर्वक संपन्न किया | इस उपलब्धि में अब तक 55 बार व्होल ब्लड डोनेशन और 172 बार प्लेटलेट डोनेशन शामिल हैं | वाराणसी स्थित कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज के लिए डॉ. सौरभ मौर्य द्वारा प्लेटलेट दान किया गया | इसके साथ ही मरीज की सहायता हेतु उन्होंने दो यूनिट ब्लड की अतिरिक्त व्यवस्था भी करवाई जिससे जरूरतमंद मरीज को समय पर उपचार मिल सके |

इस संबंध में डॉ.सौरभ मौर्य ने बताया कि सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष विवेक शंकर तिवारी का उन्हें देर रात फोन आया था उन्होंने अपने एक परिचित मरीज के बारे में जानकारी दी,जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उन्हें तत्काल प्लेटलेट और रक्त की आवश्यकता थी | सूचना मिलते ही डॉ. मौर्य ने बिना देर किए आज अस्पताल पहुंचकर प्लेटलेट दान किया और अतिरिक्त रक्त की व्यवस्था भी कराई |

डॉ.सौरभ मौर्य लंबे समय से स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय हैं और साधना फाउंडेशन के माध्यम से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहते हैं उनके इस कार्य से न केवल अनेक मरीजों को जीवनदान मिला है बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

डॉ.मौर्य ने कहा कि “रक्तदान महादान है यदि हर स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करे तो देश में किसी भी मरीज को रक्त की कमी के कारण अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी |

साधना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने डॉ. सौरभ मौर्य के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button