वाराणसी/उत्तरप्रदेश

सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं: मंडलायुक्त

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मंडलायुक्त एस राजलिंगम

सड़क निर्माण, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं शहरी विकास से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा की गयी

छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ बच्चों को मिलना सुनिश्चित हो, इसमें किसी स्तर पर लापरवाही नहीं हो: मंडलायुक्त

मंडलीय समीक्षा से पूर्व विभाग स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित कर बैठक की कार्ययोजना प्रस्तुत करें: कमिश्नर

कोई सामुदायिक शौचालय तथा आरआरसी बंद न हो इसको ध्यान दें: आयुक्त वाराणसी मंडल

गाजीपुर जिले को स्वच्छता में विशेष कार्य करने की जरूरत है: कमिश्नर

लोकनिर्माण विभाग निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों में तेजी लाकर परियोजना के लोकार्पण हेतु उपलब्ध कराएं: मंडलायुक्त

वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में वाराणसी मंडल में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल के समस्त जनपदों में चल रहे निर्माण कार्यों, आधारभूत संरचना, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में सड़क निर्माण, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं शहरी विकास से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई। धीमी प्रगति वाले कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र सुधार के निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त ने पूर्वांचल विकास निधि में कम प्रस्ताव प्राप्त होने पर सभी मुख्य विकास अधिकारियों को देखने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने आकांक्षी ब्लॉकों जिसमें चंदौली के चाहनियां ब्लॉक, गाजीपुर के रेवतीपुर ब्लॉक जौनपुर के रामपुर ब्लॉकों में निर्धारित पैरामीटर जिसमें गर्भवती महिलाओं को न्यूट्रीशन सप्लीमेंट, गोल्डन कार्ड वितरण, आयुष्मान कार्ड हेतु कैंप लगाने, डायबिटीज, हाइपरटेंशन स्क्रीनिंग सभी पैरामीटर पर बेहतर कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

सभी जिलाधिकारी सांसद विकास निधि के कार्यों की समीक्षा करें जिसमें उन्होंने कार्य के सापेक्ष धन खर्च को उचित प्रतिबिंबत करने, एक साल से ऊपर के लंबित कार्यों की समीक्षा करने, लंबे समय तक भुगतान लंबित न होने तथा उचित फोटो अपलोड करने को निर्देशित किया। उन्होंने गाजीपुर में ज्यादे कार्य लंबित होने पर सीडीओ को देखने तथा उचित समाधान करने हेतु निर्देशित किया। फैमिली आईडी के कार्यों में भी गाजीपुर तथा जौनपुर को तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित रैंकिंग की भी समीक्षा की जिसमें उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना में गाजीपुर और जौनपुर को अपेक्षित सुधार करने हेतु निर्देशित किया जिसमें उन्होंने होमलोन, बिजली बिल, सरकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों तथा कोटेदार आदि से संपर्क करके योजना में उचित प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया।

मंडलायुक्त ने छात्रवृत्ति योजनाओं की बिंदुवार बृहद समीक्षा की जिसमें उन्होंने संस्थानों में आवेदन लंबित न रहने, ज्यादे बच्चों को लाभांवित करने, लगातार जिले स्तर पर मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने छात्रवृत्ति योजनाओं में कम बच्चों के लाभन्वित होने पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारियों को स्वत: देखने हेतु निर्देशित किया।

विद्युत विभाग को बिजली बिल सुधार योजना की समीक्षा करने तथा कोई लंबित प्रकरण न रहे इसको सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया। उन्होंने चंदौली में ज्यादे पेंडिंग पर देखने हेतु कहा।

नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति की भी मंडलायुक्त द्वारा बिंदुवार समीक्षा की गई जिसमें उन्होंने आने वाली शिकायतों के उचित निस्तारण के साथ रोड रिस्टोरेशन के कार्यों की भौतिक प्रगति तथा सत्यापन हेतु सभी सीडीओ को देखने को निर्देशित किया गया।

पंचायती राज विभाग की समीक्षा में डोंगल पेमेंट, खर्च धनराशि की डिटेल समीक्षा, पूर्ण कार्य तथा उनका वित्तीय स्टेटस, अधूरे कार्य, कूड़े निस्तारण सभी का बारीकी से बृहद समीक्षा करते हुए उन्होंने गाजीपुर तथा चंदौली के डीपीआरओ को कार्यों में अपेक्षित सुधार हेतु कहा। कोई सामुदायिक शौचालय तथा आरआरसी बंद न हो इसको ध्यान दें। गाजीपुर जिले को स्वच्छता में विशेष कार्य करने की जरूरतों पर बल देते हुए उचित साफ- सफाई को निर्देशित किया। पिंडरा तथा राजातालाब में सड़क किनारे पड़े कूड़ों को सफाई हेतु भी जिलापंचायत को निर्देशित किया गया।

लोकनिर्माण तथा सेतु निगम की समीक्षा में लंबित कार्यों में तेजी लाने के साथ सभी बृहद कार्यों के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त करने ताकि उनके द्वारा प्रत्येक दस दिन पर उसकी भौतिक प्रगति की समीक्षा की जाए, मोहनसराय – कैंट मार्ग, पांडेयपुर कालीमाता आजमगढ़ सड़क मार्ग के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने, ड्रेनेज के अधूरे कार्य अविलंब पूरा करने हेतु निर्देशित किया। चीफ इंजीनियर को इसकी उचित समीक्षा करने हेतु निर्देशित भी किया।

गाजीपुर को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए चंदौली को योजना में उचित कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। सीएमआईएस पोर्टल पर गाजीपुर को अपनी रैंक सुधारने हेतु कहा गया।

मंडलायुक्त ने सभी मंडलीय अधिकारियों को बैठक से पूर्व विभाग स्तर पर सभी करने का निर्देश दिया गया। मंडलायुक्त द्वारा कुछ अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गयी जिसमें उन्होंने सामूहिक विवाह, फार्म रजिस्ट्री के कार्यों में गाजीपुर को तेजी लाने, समितियों को उर्वरक की प्राप्त उपलब्धता, पीएम कुसुम योजना, आवास योजना, अमृत सरोवर में पेंडिंग कम करने, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, डिजिटल लाइब्रेरी के कार्य, सीडीओ को जीरो पॉवर्टी के लक्ष्यों को देखने, पशुधन विभाग में कन्ट्रोल रूम स्थापित करने तथा गंगातीरी गायों की उचित नस्ल सुधार योजना पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी जौनपुर व जिलाधिकारी चंदौली वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close