काशीपुर-उत्तराखण्ड़

श्री साईं प.स्कूल की लक्ष्या और हिमांशी ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता (जूडो) में जीते स्वर्ण/रजत

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड,,,काशीपुर के चैती चौराहा पर स्थित श्री साई पब्लिक स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा लक्ष्या और हिमांशी ने अपनी कोच प्रीति सागर के दिशानिर्देश में 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक देहरादून में होने वाली 12वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के जूडो वर्ग में बेहतरीन कौशल, आत्मविश्वास और खेलभावना का प्रदर्शन किया।
कड़े मुकाबलों के बीच लक्ष्या ने उत्कृष्ट तकनीक और दमदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक (Gold) अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उनकी पकड़, रणनीति और संतुलन की विशेष सराहना की गई।
वहीं दूसरी ओर, हिमांशी ने भी अपने जुझारू प्रदर्शन से रजत पदक (Silver) जीतकर स्कूल का गौरव बढ़ाया। पूरे मुकाबले के दौरान उनका आत्मविश्वास, गति और संतुलन दर्शकों और प्रशिक्षकों के लिए प्रेरणा का केंद्र रहा।
इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि ने न केवल काशीपुर के श्री साई पब्लिक स्कूल का मान बढ़ाया है, बल्कि अन्य उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी है। यह सफलता उनके सतत परिश्रम, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल श्री अनमोल एस. भारद्वाज ने असेंबली में पदक पहना कर खिलाड़ियों की मेहनत और खेलभावना की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। जहा स्कूल के सभी विद्यार्थी एवं अध्यापक मौजूद रहे ।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close