काशीपुर-उत्तराखण्ड़

शहर के बीचों बीच नाबालिग लड़की से मारपीट और अपहरण,पुलिस लगी खोज मे

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड ( नसरीन खान निशा ),,,,, कपडो के स्टॉल पर काम करने गई एक युवती को एक युवक जबरदस्ती अपहरण करके ले गया। युवती के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती की तलाश शुरु कर दी है।ग्राम-नंदरामपुर, काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 14.1.2026 की सुबह के लगभग 9ः00 बजे एसकी 17 साल की बेटी रामलीला ग्रांउड, काशीपुर में कपडों के स्टाल पर काम करने गयी थी। शाम के लगभग 3ः16 बजे उसकी पुत्री का फोन आया और उसने रोते हुए बताया की रामलीला ग्राउंड से उसे विकास, निवासी हनुमान कॉलोनी, रम्पुरा रोड, काशीपुर जबरदस्ती उठा के ले गया है और उसके साथ मारपीट भी की है, उसके बाद उसकी बेटी का फोन कट गया, तभी से उसकी बेटी का फोन बंद आ रहा है। व्यक्ति ने कहा कि उसे किसी प्रकार की अनहोनी का भय है। उसे अपनी बेटी की जान-माल का खतरा बना हुआ है। उसने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close