वाराणसी/उत्तरप्रदेश
शंकराचार्य 11 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे, बोले- गौमाता के लिए धर्मयुद्ध का शंखनाद होगा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- गौमाता के लिए कोई प्रयास नहीं हुआ। वह गौमाता के लिए धर्मयुद्ध लड़ेंगे। 11 मार्च को लखनऊ में इसका शंखनाद करेंगे। कौन गाय के पक्ष में है और कौन विपक्ष में है, लाइन खींचकर देखना होगा। योगी पर हमला बोलते हुए कहा- मुख्यमंत्री खुद को हिंदू साबित नहीं कर रहे हैं। 40 दिन का समय दिया था, 30 दिन बीत चुके हैं।
























