बाजपुर उत्तराखण्ड

विधायक अरविन्द पांडे और उनके भाई पर लगे भूमि हड़पने के आरोप, अब होगी जाँच

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बाजपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,, एक बुजुर्ग महिला परमजीत कौर और उनके पुत्र अवतार सिंह ने गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और उनके भाई अमर पांडे पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर एसडीएम कोर्ट के बाहर धरना दे दिया। महिला ने न्याय न मिलने पर विधायक आवास के सामने सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। मामले की गंभीरता और हाल ही में वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेकर प्रशासन तत्काल हरकत में आया। एसडीएम ने आनन-फानन में धरना स्थल पर पहुंचकर महिला को कार्रवाई कर आश्वासन दिया। तहसीलदार, सहायक चकबंदी अधिकारी और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए। हालांकि देरशाम तक महिला अपने बेटे के साथ धरने पर डटी रही। बिचपुरी केलाखेड़ा निवासी पीड़िता परमजीत कौर का कहना है कि वर्ष 2019 में विधायक के भाई अमर पांडे ने उनकी लगभग एक हेक्टेयर कीमती कृषि भूमि को 30 वर्ष की लीज पर धोखे से अपने नाम दर्ज करा लिया। महिला का दावा है कि शुरुआत में केवल एक एकड़ भूमि की लीज की बात कही गई थी, लेकिन कागजी कार्रवाई में गुमराह कर पूरी जमीन अपने नाम करवा ली गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद राजनीतिक दबाव के चलते उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इस मामले को लेकर बुधवार को परमजीत कौर और उनके पुत्र अवतार सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और चेतावनी भरा वीडियो जारी किया था। वीडियो में दोनों ने गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और उनके भाई के आवास के सामने सामूहिक आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। वीडियो में प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा गया कि वह पिछले छह वर्षों से न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। साथ ही किसान संगठनों और जनप्रतिनिधियों से भी मदद की अपील की गई थी। वायरल वीडियो के बाद प्रशासन की सक्रियता बढ़ी और आज धरने के दौरान एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से वार्ता की। इसके बाद मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया।
इसी मांग को लेकर परमजीत कौर पहले भी कई बार आंदोलन कर चुकी हैं। जून 2023 में उन्होंने एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया था। इससे पूर्व 22 फरवरी 2021 को शहीद भगत सिंह चौक पर उन्होंने आत्मदाह का प्रयास भी किया था, लेकिन मौके पर मौजूद एलआईयू और पुलिस कर्मियों की सतर्कता से उन्हें समय रहते रोक लिया गया था।”
उधर, विद्या ज्योति एजुकेशन सोसायटी के अधिवक्ता राजेश पांडे ने बताया कि जमीन से संबंधित यह पूरा मामला सिविल कोर्ट बाजपुर में विचाराधीन है। न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई चल रही है और अंतिम फैसला कोर्ट के आदेश के बाद ही होगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close