वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी के ईंट भट्ठा संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल सर्किट हॉउस मे वन व पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना से किया मुलाक़ात

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

मंत्री ने दिया आश्वासन,नहीं बंद होंगे कोई ईंट भट्ठे ||

ईंट भट्ठों पर नहीं लगेगा ताला,मंत्री ने दिया रोजगार सुरक्षा का भरोसा ||

ईंट निर्माता संघ की आवाज पर सरकार गंभीर,भट्ठा बंदी पर लगा विराम ||

भट्ठा संचालकों को राहत उत्पीड़न नहीं होगा,नई नीति जल्द लागू—मंत्री ||

वाराणसी में ईंट उद्योग को मिली संजीवनी,मंत्री ने दिया बड़ा आश्वासन ||

रोजगार बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, ईंट भट्ठा बंदी नहीं होगी—वन व पर्यावरण मंत्री ||

वाराणसी :- ईंट निर्माता संघ वाराणसी मंडल के वर्तमान अध्यक्ष हरिशंकर सिंह मुन्ना के नेतृत्व में वाराणसी जिले के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल 31 मार्च मंगलवार को वन व पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना से सर्किट हाउस मे मिलकर अपनी समस्याओं को रखा | ईट निर्माता संघ की समस्याओं को सुनने के उपरांत वन व पर्यावरण मंत्री ने ईंट भट्ठा संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि ईंट भट्ठे बंद नहीं होंगे,क्योंकि ईट भट्ठों पर गरीब,असहाय लोगों को भट्ठा संचालको के द्वारा मजदूरों को रोजगार दिया गया है | सरकार भी रोजगार के प्रति अग्रेषित है इस वजह से किसी के भी ईंट भट्ठे बंद नहीं किये जाएंगे और पुलिस प्रशासन के द्वारा भट्ठा संचालकों को कहीं से प्रताड़ित नहीं करेंगे | प्रदेश सरकार नया नीति लागू कर जल्द ही प्रदूषण का लाइसेंस जारी करायेगी आप लोग घबराइये नहीं सरकार भी इस विषय पर मंथन कर रही है | मंत्री ने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है यहां पर किसी भी भट्ठा संचालक के साथ उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा |

प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष हरिशंकर सिंह मुन्ना,घनश्याम सिंह यादव,पंकज सिंह, राहुल सिंह,प्रवीण कुमार सिंह,हरिओम सिंह,अजीत सिंह,बब्बू सिंह,लालजी यादव,मंजू यादव,चंदन सिंह,शंभू यादव, सुनील यादव,ओमप्रकाश,संजय सिंह, हीरालाल,शिवम चौबे,बच्चा राम यादव, सिद्धू सिंह,उपदेश यादव,रिंकू पांडेय, प्रियांशु,पियाजू गुरु,आलोक पांडेय सहित इत्यादि लोग शामिल रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button