वाराणसी/उत्तरप्रदेश

नव्या क्लब काशी ने मनाया हिन्दू नववर्ष, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी परंपरा की झलक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नवसंवत्सर पर महिलाओं का भव्य आयोजन,संस्कृति और आस्था का अनूठा संगम ||

होटल ली लोट्स ग्रैंड में नववर्ष उत्सव, महिलाओं ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा ||

माता की चौकी से शुरू हुआ नववर्ष समारोह,नव्या क्लब का आयोजन रहा यादगार ||

परंपरा,उत्साह और एकता का संगम नव्या क्लब काशी का नवसंवत्सर समारोह सफल |

वाराणसी:- नव्या क्लब काशी महिला संगठन की ओर से हिन्दू नववर्ष (नवसंवत्सर) के पावन अवसर पर एक भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होटल ली लोट्स ग्रैंड में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष अनुपमा राय ने की | इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया | कार्यक्रम के दौरान नवसंवत्सर के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा सभी ने एक-दूसरे को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए इसे उत्साहपूर्वक मनाया | संगठन की ओर से इस प्रकार के आयोजनों को समाज में सांस्कृतिक जागरूकता और परंपराओं के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया |

कार्यक्रम की शुरुआत माता की चौकी के साथ हुई जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ | अतिथियों का स्वागत एवं आभार क्लब की अध्यक्ष अनुपमा राय द्वारा व्यक्त किया गया |

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीति राय, सौम्या राय,नीतू राय,श्रेया राय,स्वाती, अर्पिता राय,मधुलिका राय,अंजली तिवारी एवं प्राची राय ने संयुक्त रूप से किया | कार्यक्रम की शुरुआत माता की चौकी के साथ हुआ अतिथियों का आभार क्लब की अध्यक्ष अनुपमा राय ने व्यक्त किया | कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार बन गया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button