वर्तमान में भारत सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश है जिसमें उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य है- अनिल राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार अपने ‘हर हाथ को काम’ लक्ष्य के तहत युवाओं हेतु रोजगार के सभी संभावनाओं पर कार्य कर रही है – अनिल राजभर ||
युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार एवं शिक्षा के अवसरों का विस्तार करने तथा भारत एवं यूरोपीय देशों के मध्य सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी – मंडलायुक्त एस राजलिंगम ||
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ की हुई शुरुआत,अभी तक 6000 से अधिक श्रमिकों को इज़राइल भेजा जा चुका है – अनिल राजभर ||
वाराणसी :- उत्तर प्रदेश सेवायोजन निदेशालय द्वारा विदेश मंत्रालय, भारत सरकार,उत्तर प्रदेश सरकार तथा यूरोपीय संघ के सहयोग से प्रवासन एवं गतिशीलता पर सहयोग एवं संवाद परियोजना (चरण-द्वितीय) के अंतर्गत “उत्तर प्रदेश के साथ भारत-यूरोप अवसरों का समन्वय” विषय पर एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 26 फरवरी 2026 गुरुवार को वाराणसी मे कैंटोनमेन्ट क्षेत्र स्थित एक होटल में किया गया | इस कार्यशाला का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के युवाओं,विद्यार्थियों एवं संबंधित हितधारकों को यूरोपीय देशों में सुरक्षित,वैध एवं नैतिक रोजगार तथा शिक्षा के अवसरों के संबंध में जागरूक करना तथा राज्य स्तर पर संस्थागत समन्वय को सुदृढ़ करना है |
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर श्रम एवं सेवायोजन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि वर्तमान में भारत सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश है जिसमें उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य है | उत्तर प्रदेश सरकार अपने ‘हर हाथ को काम’ लक्ष्य के तहत युवाओं हेतु रोजगार के सभी संभावनाओं पर कार्य कर रही है | विदेशों में रोजगार की संभावनाएं तलाशने एवं उत्तर प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर व जापान जबकि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल यूरोपीय यूनियन के विभिन्न देशों में गया हुआ है |
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को देश विदेश में रोजगार दिलाने हेतु ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ की शुरुआत की गई है अभी तक 6000 से अधिक श्रमिकों को इज़राइल भेजा जा चुका है जो प्रतिवर्ष 1000 करोड़ रुपए से अधिक का रेमिटेंस प्रदेश में भेजते हैं,1500 युवाओं को इजरायल भेजने का कार्य प्रक्रियाधीन है |
इस संबंध में नेहा प्रकाश (आईएएस)निदेशक,सेवायोजन उत्तर प्रदेश ने कहा यह कार्यशाला राज्य के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार एवं शिक्षा के अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है | इस प्रकार के कार्यक्रम सुरक्षित,पारदर्शी एवं नैतिक प्रवासन को बढ़ावा देते हैं तथा युवाओं को सही जानकारी एवं संस्थागत सहयोग प्रदान कर उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करते हैं | भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) के अंतर्गत प्रवासन नीति एवं कल्याण (EP&W) विभाग की संयुक्त सचिव जीना उड़का ने विदेशों में कार्यरत भारतीय नागरिकों से संबंधित नीतियों का प्रबंधन एवं उनके कल्याण के संबंध में चर्चा की |
भारतीय विश्व मामलों की परिषद के अंतर्गत संयुक्त सचिव अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मामलों और भारतीय विदेश नीति के अध्ययन को बढ़ावा के लिए विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है यह आयोजन भी उसी कड़ी का हिस्सा है |
भारत और भूटान दौरे हेतु यूरोपीय संघ प्रतिनिधिमंडल की प्रथम सचिव वेरोनिका लिस्कोवा ने यूरोपीय यूनियन के देशों में रोजगार की विभिन्न संभावनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि यूरोपीय देश बढ़ती उम्र वाली जनसंख्या से ग्रसित हैं जहां हॉस्पिटैलिटी से संबंधित नौकरियों की अपार संभावनाएं हैं | इटालियन दूतावास के अंतर्गत काउंसलर चांसलरी के प्रमुख यूजीनियो बोर्टोलूसो ने शेंगेन वीजा,यूरोपीय यूनियन ब्लू कार्ड एवं अन्य माइग्रेशन नीतियों के बारे में विस्तार से बताया और कार्यशाला में पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया |
अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन नीति विकास केंद्र के कंट्री कोऑर्डिनेटर डॉ. सुरभि सिंह ने प्रवासन नीतियां विकसित करने,शोध (Research) करने,संवाद (Dialogue) बढ़ाने और क्षमता निर्माण (Capacity Building) के बारे में विस्तार से बताया |
वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त एस.राजलिंगम द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों को रेखांकित करते हुए भारत-यूरोपियन यूनियन के मध्य गतिशीलता के अवसरों के साथ उत्तर प्रदेश की रोजगार संभावनाओं के बारे में चर्चा की गई | यह राज्य स्तरीय कार्यशाला उत्तर प्रदेश में सुरक्षित,वैध एवं नैतिक अंतरराष्ट्रीय प्रवासन को बढ़ावा देने,युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार एवं शिक्षा के अवसरों का विस्तार करने तथा भारत एवं यूरोपीय देशों के मध्य सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी |
इस दौरान रवि शेखर आनंद उपनिदेशक सेवायोजन,मुकेश कुमार सहायक निदेशक सेवायोजन वाराणसी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ||























