बाजपुर उत्तराखण्ड

वन विभाग की टीम पर हमला करने वाला दलजीत डल्लू बन्दूक के साथ गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बाजपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में बाजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने वाले दलजीत सिंह उर्फ डल्लू को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस घटना में प्रयुक्त 12 बोर की बंदूक भी बरामद कर ली।
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि दिनांक 17.02.2026 को बरहैनी वन प्रभाग के वन दरोगा ठाकुर दत्त ध्यानी ने कोतवाली बाजपुर को तहरीर देकर बताया था कि दिनांक 14.02.2026 की रात्रि जंगल गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि दलजीत सिंह उर्फ डल्लू अपने कुछ साथियों के साथ पेड़ काटने के औजारों एवं अवैध असलहे के साथ जंगल की ओर गया है। सूचना पर वन विभाग की अन्य टीमों को सतर्क किया गया। प्रातः लगभग 05ः45 बजे ग्राम अस्कोट संपर्क मार्ग पर वन विभाग की टीम को 5 मोटरसाइकिलें दिखाई दीं, जिन पर खैर की लकड़ी लदी हुई थी। टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का संकेत दिया गया, जिस पर वे असंतुलित हो गए तथा मोटरसाइकिलों में रखी खैर की लकड़ी के गिल्टे जमीन पर गिर गए। इसी दौरान दलजीत सिंह उर्फ डल्लू व उसके साथियों द्वारा वन विभाग की टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई। घटना के संबंध में कोतवाली बाजपुर में धारा 109(1), 191(2), 191(3), 221 बीएनएस बनाम दलजीत सिंह उर्फ डल्लू आदि पंजीकृत किया गया.।..
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बाजपुर नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन सुरागरसी-पतारसी की गई तथा दिनांक 18.02.2026 की देर रात्रि में पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्त दलजीत सिंह उर्फ डल्लू (27 वर्ष) को बरहैनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त बंदूक को जंगल में छिपाना बताया गया।
अभियुक्त की निशानदेही पर हरसान कपकोट सड़क के पास झाड़ियों से 1 12 बोर बंदूक बरामद की गई। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि इसी बंदूक से उसने वन विभाग की टीम पर फायर किया था।
पुलिस टीम में कोतवाल बाजपुर नरेश चौहान, प्रभारी चौकी बरहैनी एसआई संदीप शर्मा, एसआई धीरेंद्र परिहार, हे.कां. दीपक तथा कां. सुरेश बिष्ट शामिल थे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close