उत्तराखंड

लंबे समय से स्कूल में अनुपस्थित थे गुरु जी ,अब हो गए निलंबित

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

अल्मोड़ा /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,लंबे समय से शिक्षण कार्य से विरत रहने वाले अध्यापक को स्कूल में अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर दिया गया है मामला अल्मोड़ा जनपद के विकासखंड धौलादेवी का है जहां राजकीय जूनियर हाईस्कूल बिरखोला से बिना सूचना के लंबे समय से नदारद चल रहे एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद अब अधिकारियों ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ऐसे शिक्षकों पर पैनी निगाह रखने और उसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं
विकास खंड के राजकीय जूनियर हाईस्कूल में तैनात सहायक शिक्षक प्रमोद चंद्र तिवारी अक्सर स्कूल से नदारद रहता था। अभिभावकों को जब संदेह हुआ तो उन्होंने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से इसकी शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और शिक्षक के गायब रहने का सिलसिला जारी रहा।
शिकायत के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना ने बीते दिवस विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में तैनात सहायक शिक्षक प्रमोद चंद्र तिवारी नदारत मिले। वह बिना बताए कहां गए इसकी भी कोई जानकारी भी नहीं मिली। लोगों एवं बच्चों ने जानकारी दी कि वह पिछले एक माह से स्कूल में नहीं आ रहे हैं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button