काशीपुर-उत्तराखण्ड़

नौगजा कब्रिस्तान पर दबंगों द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ,गणमान्य लोगो ने एसडीएम से की शिकायत

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,, कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर रहे लोगों को रोकने को लेकर समाज सेवायों ने उप जिला अधिकारी को शिकायती पत्र सौंप कर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए आग्रह किया है। बता दे की मानपुर रोड पर स्थित नौ गजे पीर बाबा की दरगाह है। दरगाह के चारों तरफ नौगजा कब्रिस्तान की भूमि है।उप जिला अधिकारी अभय सिंह को दिए शिकायती पत्र में समाजसेवी शफीक अंसारी,डॉ एम ए राहुल,हसीन खान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शमसुद्दीन, पार्षद पति अफसर अली आदि ने कहा कि सोहन सिंह पुत्र आनन्द सिंह रावत, निवासी राजपुरम कॉलोनी, मानपुर रोड, काशीपुर, जिला उधमसिंहनगर तथा 2 अज्ञातगण व्यक्ति कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं।उन्होने कहा कि नौगजा कब्रिस्तान, स्थित मानपुर रोड, काशीपुर जिला उधमसिंहनगर की सम्पत्ति राजस्व अभिलेखों में सम्पत्ति कब्रिस्तान (अललखैर) के रूप में दर्ज है, साथ ही साथ वक्फ अभिलेखों में भी दर्ज है, और जिसका वक्फ संख्या 23 हैं।आगे उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि नौगजा कब्रिस्तान, स्थित मानपुर रोड, काशीपुर जिला उधमसिंहनगर की सम्पत्ति पर किसी को भी कोई भी अधिकार ना तो निर्माण करने का है, और ना ही उस पर कोई अतिक्रमण करने का, और ना ही उस सम्पत्ति को खुर्द बुर्द करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है।उन्होंने बताया कि सोहन सिंह नौगजा कब्रिस्तान, की सम्पत्ति पर अवैध निर्माण कर रहा है, जिसका कि उसे कोई भी कानूनी अधिकार प्राप्त नहीं है. और अवैध करने के लिये उसने मौके पर ईंट, रेता, बजरी, सीमेण्ट आदि मंगा रखे है, और निर्माण कार्य जारी है।उससे कहा कि तुम नौगजा कब्रिस्तान, की सम्पत्ति पर अवैध निर्माण कार्य क्यों कर रहे हो, तो इस पर वह और उसके साथ अज्ञात लोग झगड़ा करने पर उतारू हो गये, और कहने लगे कि तुम कौन होते हो हमे निर्माण कार्य करने से रोकने वाले, जबकि जिस स्थान पर वह अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है वह स्थान नौगजा कब्रिस्तान, की सम्पत्ति है,और जिसको रोका जाना कानूनी रूप से अति आवश्यक है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button