नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

युवा आलिम के नूरपुर पहुंचने पर जोशो-खरोश के साथ हुआ भव्य इस्तक़बाल।

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

युवा आलिम के नूरपुर पहुंचने पर जोशो-खरोश के साथ हुआ भव्य इस्तक़बाल।

नूरपुर।नगर नूरपुर के मोहल्ला कबीर नगर निवासी अब्दुल सलाम के छोटे पुत्र मौलाना फैसल के युवा आलिम बनने के उपलक्ष्य में उनके नूरपुर पहुंचने पर नगर में जोशो-खरोश के साथ भव्य इस्तक़बाल किया गया। इस शुभ अवसर पर पूरे नगर में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला।विशेष रूप से मंसूरी बिरादरी में इस खुशी की लहर दौड़ गई। नगर के प्रतिष्ठित उलेमाओं ने मौलाना फैसल के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें मुबारकबाद पेश की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं कीं।बताया गया कि मौलाना फैसल ने देवबंद स्थित मदरसा दारुल उलूम वक्फ में अध्ययन के दौरान दौरा-ए-हदीस की तालीम मुकम्मल की है, जो दीनी तालीम के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है।इस मौके पर तबलीगी जमात के अमीर मौलाना शरीफ अहमद, शहर क़ाज़ी मौलाना मोहम्मद अली, नायब शहर इमाम क़ारी अख्तर, मौलाना अबरार कासमी, मुफ्ती वहाजुद्दीन, मौलाना मुकर्रम, मौलाना फुरकान, मौलाना आमिर हमजा, मुफ्ती रिजवान, मुफ्ती इरशाद, मुफ्ती दिलशाद, क़ारी तोफीक, क़ारी असरारुल हक, हाफिज इमराना मैराजी, सभासद मोहम्मद यूसुफ, एडवोकेट सनव्वर आज़म सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सभी ने मौलाना फैसल को इल्म-ए-दीन की खिदमत में आगे बढ़ने और समाज को सही दिशा देने की कामना करते हुए दुआ की।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close