मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 394 जोड़े शादी के बंधन में बांधे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 394 जोड़े शादी के बंधन में बांधे
जनपद मैनपुरी आईरा न्यूज़ नेटवर्क उत्तर प्रदेश ब्यूरो सुबोध कुमार
मैनपुरी 16 जनवरी, 2025– पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी के बंधन में बंधे 394 नव-दंपतियों को सफल, सुखमय जीवन का आशीर्वाद देते हुए कहा कि भव्य-दिव्य अलौकिक कार्यक्रम में जिन गरीब बेटियों की शादी संपन्न हुई है, यह सभी के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि जीवन की नई जिम्मेदारियांे के निर्वहन लिए आज का बंधन सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, हमारे समाज में तमाम परिवार को बेटियों की शादी के लिए तमाम तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था, साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था, अपनी जमीन बेचनी पड़ती थी लेकिन इन सबसे निजात दिलाने के लिए प्रदेश के मुखिया ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लागू की, जिसके अंतर्गत जिला प्रशासन, जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सरकारी खर्चे पर वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, केंद्र-प्रदेश की डबल इंजन की सरकार गरीबों को योजना का लाभ पहुंचाकर विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित है, प्रदेश सरकार ने गरीब परिवार की बेटियों की शादी का जिम्मा अपने ऊपर लिया है, गरीब परिवार की बेटियों की शादी भव्य समारोह में संपन्न करायी जा रही हैं, मंडप से लेकर शहनाई तक, सजावट से लेकर खाने तक, निकाह, भॉवर से लेकर विदाई तक के सभी इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि सामूहिक रूप से आयोजित होने वाले कार्यक्रम निश्चित रूप से सफल होते हैं और दांपत्य जीवन में कोई विघ्न-वाधा नहीं आती, सामूहिक आयोजन में करायी गयीं सभी शादियां सफल होती हैं, वर-वधु के बीच कोई वेमनस्य उत्पन्न नहीं होता।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने बिना किसी भेद-भाव के हर वर्ग की गरीब बेटियों के वैवाहिक संस्कार पूर्ण कराने का जिम्मा लिया, योजना के प्रारंभ होने से पूर्व गरीब परिवार की बेटी के पिता को दहेज के साथ-साथ शादी की तैयारियां करने में काफी कठिनाई होती थी लेकिन अब बेटी का पिता इस बोझ से मुक्त हो चुका है, अब सभी तैयारियां सरकारी खर्चे पर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब, निर्धन, मजदूर परिवार की बेटियों को नायाब तोहफा दिया है, गरीब परिवार बेटी की शादी करने के लिए काफी परेशान रहते थे, प्रदेश सरकार के मुखिया ने गरीब के कंधों से बेटी की शादी का बोझ हटाया और स्वंय इस योजना के तहत गरीब कन्या की शादी का खर्चा वहन किया, प्रदेश में अनूठी योजना के अन्तर्गत गरीब परिवारों की कन्याओं का एक ही मंडप के नीचे वैदिक रीति-रिवाज से हिंदू बेटियों की शादियां हो रही है वहीं दूसरी ओर मुस्लिम बेटियों की शादी के निकाह की रस्म भी अदा की जा रही है, यह सामाजिक समरसता का अनूठा संगम है।
पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेद-भाव के समाज के हर वर्ग, धर्म, जाति के लोगों को संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है, समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच रहा है, गरीब परिवार की बेटियां अब परिवार पर बोझ नहीं है, उनकी शिक्षा, सुरक्षा से लेकर विवाह तक की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार ने अपने कंधों पर ली है, बेटी के पैदा होने से लेकर हाथ पीले होने तक तमाम योजनाएं संचालित की ताकि बेटी शिक्षित हो और उसका विवाह भी शान-ओ-शौकत से हो। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अनुजेश प्रताप सिंह यादव ने भी अपने सम्बोधन के माध्यम से वर-वधु को आर्शीवाद दिया।
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने वर-वधु को नव दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस आयोजन का हिस्सा बनने पर मुझे हर्ष महसूस हो रहा है, भारतीय संस्कृति में 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण संस्कार विवाह है, यह संस्कार इतने भव्य आयोजन में संपन्न हो रहा है, हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति है, कोई भी समाज, देश तभी मजबूत होता है जब वहां की संस्कृति मजबूत होती है, इस संस्कृति को सुदृण करने वाले इस समारोह में आप सबने भागीदारी की, आप सबने भारतीय संस्कृति के ध्वज को और आगे ले जाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज के बाद वर-वधु गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेंगे, आप सब अपने जीवन में इस पल को हमेशा याद रखें और अपनी गौरवमई परंपरा को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि आप सब उस गौरव के साक्षी और भागीदार बन रहे हैं जो उ.प्र. के प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन से मिल रहा है। उन्होंने सभी से कहा कि आप जिस उत्साह, उमंग से इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, उसी उत्साह के साथ विश्व के सबसे बड़े मेले, सबसे बड़े आयोजन महा कुंभ में आप अवश्य सम्मिलित हों, मां गंगा-यमुना के संगम में जरूर स्नान करने जाएं, आपके मन को संतुष्टि मिलेगी साथ ही महान संस्कृति के भागीदार भी बनेगें।
मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना में गरीब परिवारों की बेटियों की शादी पर रू. 51 हजार सरकार द्वारा व्यय किया जा रहा है, जिसमें से रू. 35-35 हजार वधू के खाते में भेजा जा रहा है, रू. 10 हजार का सामान बेटियों को उपलब्ध कराया जा रहा है, रू. 06 हजार बारातियों-घरातियों के खानपान, अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय किया जा रहा है। उन्होने सभी अतिथिगणांे, जन-प्रतिनिधियों, वर-वधु एवं उनके परिजनों का आभार व्यक्त किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि आज एक ही मंडप में 394 जोड़ों की शादी हुयी, जहां एक और वैदिक रीति-रिवाज से 376 हिन्दू जोडों ने अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे की रक्षा का वचन लिया वहीं मुस्लिम परंपरा के अनुसार 18 जोडों की निकाह की रस्म अदा हुयी।
इस दौरान पैक्स फेड के अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद संगीता गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, प्रदीप सिंह चौहान राज, जयपाल सिंह चौहान, कश्मीर सिंह राजपूत, सुनील सिंह भदोरिया, उदय चौहान, बबलू पांडेय, मनोरमा सिंह, विकास चौहान, अमित गुप्ता, शिव प्रताप सिंह राजू, सुमित चौहान, सुमन चौहान के अलावा पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, उप जिलाधिकारी भोगांव, घिरोर संध्या शर्मा, प्रसून कश्यप, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, उपायुक्त मनरेगा श्वेतांक पांडेय, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चन्द्र, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन असांरी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिओम बाजपेई आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन रविंद्र गौर ने किया।


















