मसाने की होली में डी.जे. पर प्रभावी अंकुश के लिए सहायक पुलिस आयुक्त का किया सम्मान

वाराणसी, 2 मार्च 2026 । मसाने की होली (श्मशान की होली) में हुड़दंग और डी.जे. के तांडव पर प्रभावी अंकुश हेतु तमाम नागरिकों और संगठनों की वर्षों पुरानी माँग पर वाराणसी के पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध, डाॅ. अतुल अंजान त्रिपाठी (A.C.P. Dashashwamedh) ने जिस तरह से असली धर्म और परंपरा की रक्षा की और इस आयोजन में डी.जे. की फ़ूहड़ता को रोकते हुए आयोजन की दिव्यता को बरकरार रखा, उसी उपलक्ष्य में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाने वाली सामजिक संस्था, ‘सत्या फाउंडेशन’ के 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज सोमवार की शाम, ACP दशाश्वमेध, डाॅ. अतुल अंजान त्रिपाठी को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया. इस मौके पर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया गया.
सहायक पुलिस आयुक्त, डाॅ. अतुल अंजान त्रिपाठी को सम्मानित करने वाले’ ‘सत्या फाउंडेशन’ के प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री आशापति शास्त्री, हरविंदर सिंह आनंद, चिरंजीव कपूर, श्यामल चटर्जी, सुनील खन्ना, जसबीर सिंह बग्गा और संस्था के सचिव चेतन उपाध्याय शामिल थे। साभार




























