वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि0 की निदेशक मण्डल की 33वीं बैठक सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी। मण्डलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि0 की निदेशक मण्डल की 33वीं बैठक सम्पन्न हुई बैठक में निम्न बिन्दुओं पर निर्णय लिय गये:-

  1. नगर निगम सीमा के अन्तर्गत बसों के संचालन कराये जाने पर निर्णय लिया गया और शहर में अधिक फेरो की संख्या में बढोत्तरी की जाये।
  2. इलेक्ट्रिक नगर बसों यू०पी०आई० के माध्यम से भुगतान कर टिकट निर्गत किये जाने हेतु निर्णय लिया गया है।
  3. काशी दर्शन बस सेवा को तत्काल संचालित कराए जाने निर्णय लिय गया।
  4. इलेक्ट्रिक बसों के लिए सारनाथ पार्किंग में आपर्चुनिटी चार्जिंग स्टेशन बनाये जाने का निर्णय लिया गया।

मंडलायुक्त द्वारा बैठक में उचित जानकारी नहीं रखने तथा बिना तैयारियों के उपस्थित होने पर विनोद गुप्ता अपर नगर आयुक्त, नगर निगम का एक दिवसीय तथा असिस्टेंट मैनेजर ए के सिंह का दो दिवसीय वेतन रोकने हेतु आदेशित किया गया।

बैठक में उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण वाराणसी, एडीसीपी यातायात, वाराणसी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी, ए. आर.टी.ओ. (प्रवर्तन), वाराणसी, प्रबन्ध निदेशक, वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि०, सहायक प्रबन्धक(सं०), वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि0 एवं कम्पनी सचिव बैठक में उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close