मंडी चौकी अंतर्गत पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, कटे दर्जनों के चालान

काशीपुर / उत्तराखंड ( नसरीन खान निशा ),,,, थाना,कुंडा क्षेत्र अंतर्गत मंडी चौकी पर पुलिस द्वारा देर शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों दोपहिया वाहन चालकों के मौके पर नगद चालान किए गए।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, दस्तावेजों के अभाव और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोका गया। पुलिस ने सभी दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी।
इस मौके पर मौजूद उप निरीक्षक दीपक चौहान ने वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति दोपहिया वाहन पर तीन सवारी या बिना हेलमेट के चलते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस टीम में रूप निरीक्षक दीपक चौहान कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, के अलावा पुलिस टीम मौजूद रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। भविष्य में भी ऐसे चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।





