भीषमपुर ग्राम सभा में डिप्टी डायरेक्टर पंचायत द्वारा आकस्मिक निरीक्षण

वाराणसी:- डिप्टी डायरेक्टर पंचायत जितेंद्र कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ ग्राम सभा भीषमपुर विकासखंड सेवापुरी में आकस्मिक निरीक्षण हेतु पहुँचे | निरीक्षण के दौरान प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (PWMU) का गहन अवलोकन किया गया जो पूर्ण रूप से क्रियाशील पाई गई | निरीक्षण के समय यूनिट में उपलब्ध वाशिंग मशीन,ट्रेडिंग मशीन,गुल्ला मशीन,फटका मशीन,ड्रायर मशीन का संचालन देखा गया | साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा हाल ही में क्रय की गई नई शेडिंग मशीन को भी यूनिट में सम्मिलित किया गया है जिसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई | इसके उपरांत डिप्टी डायरेक्टर द्वारा बहुउद्देशीय पंचायत भवन,पीएलसी एवं सीएससी का भी निरीक्षण किया गया | पंचायत सहायक से ओएसआर जनरेशन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई साथ ही बहुउद्देशीय पंचायत भवन से शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली गई |
पंचायत सहायक द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम सभा में अब तक 509 सेवाएँ जारी की जा चुकी हैं तथा ओएसआर खाते में 1,07,000 रूपये की आय ग्राम सभा द्वारा अर्जित की गई है | पंचायत सचिव से आरआरसी संचालन एवं कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई |
इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह प्रधान भीषमपुर जिलाध्यक्ष प्रधान संघ वाराणसी,सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) धनंजय कुमार,पंचायत सचिव मनोज कुमार,खंड प्रेरक कैलाश यादव, पंचायत सहायक कंचन देवी,सफाई कर्मी राजेश कुमार,छोटेलाल,जगदीश कुमार, गोकुल सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे | ग्राम सभा की सम्मानित जनता की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही | डिप्टी डायरेक्टर पंचायत द्वारा ग्राम सभा में संचालित कार्यों की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए ||





