काशीपुर-उत्तराखण्ड़

भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए केबिनेट मंत्री गणेश जोशी,उत्साहित दिखे कार्यकर्ता

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा रैली नगर भर में निकाली गई । तिरंगा यात्रा में ऊधम सिंह नगर प्रभारी/ काबीना मंत्री गणेश जोशी ने काशीपुर पहुंचकर प्रति भाग किया, जहां उन्होंने काशीपुर के किला मोहल्ला में भाजयुमो द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा रैली को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तिरंगा यात्रा का झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें हजारों उत्साहित कार्यकर्ताओं सहित युवाओं ,स्थानीय लोगों तथा व्यापारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने काशीपुर के किला मोहल्ला से महाराणा प्रताप चौक (समापन स्थल) तक तिरंगा यात्रा रैली में दो पहिया वाहन पर सवार यात्रा में प्रतिभाग करते नजर आए।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने का आग्रह किया और अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आव्हान किया। मंत्री ने कहा कि तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखना हम सबका सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन वीर शहीदों को स्मरण करने के लिए समर्पित है, जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा एक्स कि तिरंगा एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से आजादी के इस उत्सव में हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर स्थानीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, निर्वतमान मेयर ऊषा चौधरी,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक वाली, प्रदेश मंत्री गुरवेंदर चंडोक, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत चौधरी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, अभिनव कुमार, समरपाल चौधरी, जिलामंत्री अमित नारंग, राम महलोत्र, अमन गुप्ता, रीति नागर, वंश गोयल सहित कई लोग उपस्थित रहे

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close