उत्तराखंड

भयंकर आग की लपटो में खाक हुआ स्कूल और लॉज,दमकल कर्मियों के छूटे पसीने

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

नैनीताल / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,नैनीताल के चीना बाबा चौराहे में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के भवन में भीषण आग लग गई। आग स्कूल से लगे दीना लॉज में पहुँची। दमकल और स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। घटना देर शाम की है जब अचानक मल्लीताल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के भवन के ऊपरी मंजिल में आग लग गई। लकड़ी के भवन में आग इतनी तेजी से फैली देखते ही देखते उसने ऊपरी मंजिल को जलाकर खाक कर दिया जिससे कक्षाओं को भारी नुकशान हुआ है। आग की लपटें स्कूल से लगे दीना लॉज में भी फैल गई।


सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। भवन में हुए नुकसान का आकलन दमकल विभाग द्वारा किया जाएगा।


भीमताल, भवाली, हल्द्वानी से फायर ब्रिगेड, SDRF और पुलिस की संयुक्त टीमें कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुँच गईं।


30–40 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू कर लिया गया
सीएफओ गौरव किरार के अनुसार शाम 7:17 बजे सूचना मिलने पर मल्लीताल फायर स्टेशन से तुरंत कार्रवाई शुरू हुई। आग तेज़ बढ़ने पर भीमताल और भवाली एयरफोर्स से अतिरिक्त फायर टेंडर बुलाए गए।
टीमों की तेज़ रफ़्तार और बेहतरीन समन्वय से सिर्फ 30–40 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
अब स्थिति पूरी तरह सुरक्षित
किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close