उत्तराखंड

बिजली के तार टूटने से भड़की आग, नीचे खड़े 6 दोपहिया वाहन जल कर भस्म

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

नैनीताल / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,, नैनीताल में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राजकीय बी.डी. पांडे जिला अस्पताल के समीप तेज हवाओं के चलते बिजली का तार टूटकर नीचे खड़े दोपहिया वाहनों पर गिर गया, जिससे भीषण आग लग गई। इस आगजनी में तीन स्कूटी और तीन मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल के पास बने एक गैराज में टैक्सी बाइक के रूप में इस्तेमाल होने वाले दोपहिया वाहन खड़े थे। देर रात से तड़के सुबह के बीच अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते सभी छह वाहन उसकी चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण तेज हवा के कारण विद्युत लाइन का टूटकर वाहनों पर गिरना प्रतीत हो रहा है।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन सभी छह दोपहिया वाहन पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। जले हुए वाहन आसपास रहने वाले लोगों के थे और टैक्सी सेवा में उपयोग किए जाते थे। आगजनी से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close