बसपा प्रत्याशी डॉ एहतेशाम अंसारी बने नूरपुर की जनता की पहली पसंद

बसपा प्रत्याशी डॉ एहतेशाम अंसारी नूरपुर की जनता की पहली पसंद बने।
बहुजन समाज पार्टी ही फिरकापरस्त ताकतों से दिला सकती है छुटकारा। डॉ एहतेशाम अंसारी
नूरपुर। चल रहे स्थानीय निकाय के चुनावी प्रचार में सभी दलों ने अपने अपने प्रचार में गति ला दी है तो वही बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ एहतेशाम अंसारी के समर्थकों ने भी अपने प्रत्याशी के चुनावी प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंकते हुए उनके लिये चुनावी सभा मौहल्ला सहीद नगर में आयोजित कराई। सभा में बसपा के वोट बैंक की काफी संख्या में भागीदारी रही जिससे चुनावी सभा सफल मानी जा रही है इससे कई प्रत्याशियों के चुनावी समीकरण बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं।सभा का संचालन सैयद नजमुद्दीन तथा सदारत खलील अहमद ने की।इस मौके पर बोलते हुए बसपा प्रत्याशी डॉ एहतेशाम अंसारी ने कहा कि आज के नफरत भरे समय मे केवल बसपा ही फिरकापरस्तों से छुटकारा दिला सकती है और देश व सूबे को उन्नति की ओर ले जा सकती है, और कहा कि केवल बसपा ही दलित और अल्पसंख्यक को न्याय सुविधाएं और रोजगार उपलब्ध करा सकती है इसलिए इस बार मोहल्ला वाद, बिरादरी वाद और जाति धर्म को छोड़कर बसपा और अपने भाई अपने बेटे को ही अपना चेयरमैन चुने।बताते चलें कि बसपा प्रत्याशी डॉ एहतेशाम अंसारी लगभग कई वर्षों से नगर की सेवा बिना किसी भेदभाव के करते आ रहे हैं । डॉ एहतेशाम अंसारी ने कहां मैंने नगर की सेवा करने का बीड़ा उठाया है जो कि वह पिछले कई वर्षों से नगर की निस्वार्थ और बिना भेदभाव के खिदमत को अंजाम दे रहे हैं। हाजी जियाउद्दीन अंसारी, इसरार नबी, शहाबुद्दीन, अमीर अहमद सैफी, रफी मिकरनी, इरफान अंसारी, दिलशाद मलिक, अमजद इदरीसी, नफीस अहमद, मौलाना नाजिर साहब, अलीशेर, समसुद्दीन टाल वाले, असलम कुरेशी, दानिश, अबरार ठेकेदार, जाकिर मंसूरी, शाहिद मंसूरी, डॉक्टर रईस, अधिक संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
रिपोटर विकास सिंह


















