बलिया में STF का बड़ा प्रहार: नदी मार्ग से बिहार जा रही 23 लाख की अवैध शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

बलिया। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और थाना बैरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की है। यह शराब नदी मार्ग से बिहार भेजी जानी थी। मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
नदी के रास्ते बिहार भेजी जानी थी खेप
बलिया में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जयप्रकाश नगर के भवन टोला बंधे के पास घेराबंदी की। सूचना थी कि दो पिकअप वाहनों से शराब लाकर नाव के जरिए नदी पार कर बिहार भेजी जाएगी।
पुलिस ने पीछा कर दोनों पिकअप को रोका। भागने की कोशिश कर रहे तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- धर्मजीत भारती (22 वर्ष), निवासी हुसैनाबाद बांसडीह, बलिया
- करन कुमार शाह (21 वर्ष), निवासी बैरिया, बलिया
- पिण्टू प्रसाद (34 वर्ष), निवासी बहादुरपुर कोतवाली, बलिया
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब बैरिया स्थित गोदाम से लाई गई थी और भवन टोला के रास्ते नदी पार कर बिहार भेजी जानी थी।
बरामद शराब का पूरा ब्यौरा
- रायल स्टेज 750 ML – 49 पेटी
- ऑफिसर्स च्वाइस फ्रूटी – 138 पेटी
- आफ्टर डार्क – 3 पेटी
- 8 PM – 30 पेटी
- रायल स्टेज 375 ML – 19 पेटी
- सिमरन ऑफ मिन्टी जामुन – 7 पेटी
• देशी/विदेशी शराब – 2152.2 लीटर
• किंगफिशर बीयर – 2700 लीटर
कुल बरामदगी: 471 पेटी | 4852.2 लीटर
अनुमानित कीमत: ₹23,00,000
कानूनी कार्रवाई
दोनों पिकअप वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। थाना बैरिया में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)/63 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
कार्रवाई में शामिल टीम
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह
उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी (STF)
उपनिरीक्षक मयंक कुमार
STF एवं बैरिया थाना की संयुक्त टीम
सीमा पार तस्करी पर सख्त रुख
बलिया पुलिस और STF की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि बिहार सीमा के रास्ते होने वाली शराब तस्करी पर प्रशासन की कड़ी नजर है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
























