रामनगर उत्तराखण्ड

बन विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई वाहन जब्त, अवैध खनन, और लकड़ी माफियाओ मे दहशत

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रामनगर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,***अवैध खनन और अवैध लकड़ी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
***खनन माफिया फरार, पांच वाहन जब्त

रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में वन विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को एसडीओ और रेंज अधिकारी के नेतृत्व में वन सुरक्षा बल एवं रामनगर रेंज स्टाफ की संयुक्त टीम ने नदी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। टीम को देखते ही नदी में अवैध खनन कर रहे तस्करों में हड़कंप मच गया और वे मौके से फरार हो गए।
अभियान के दौरान बाबा घाट, मानकी घाट, प्रधान घाट, सत्ता घाट सहित बंजारी प्रथम और बंजारी द्वितीय नदी क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना वैध दस्तावेजों के और एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का डंपर पकड़ा गया। दोनों वाहनों को वन अभिरक्षा में लेकर गुलजारपुर चौकी परिसर में खड़ा कर दिया गया। इसके अलावा, सत्ता घाट और बंजारी नदी क्षेत्र में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर खनन तस्कर भाग निकले। एसडीओ के आदेश पर इन वाहनों को भी जब्त कर गुलजारपुर चौकी में सुरक्षित रखा गया। वापसी के दौरान रामनगर रेंज के ग्राम उदयपुरी में एक छोटा हाथी वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर यूके 19 सीए 1501) को रोका गया। वाहन में लदे आम और अन्य प्रजातियों के लकड़ी (सोख्ता) के वैध दस्तावेज न दिखा पाने पर इसे लकड़ी सहित जब्त कर कार्यशाला में खड़ा करवा दिया गया। कुल मिलाकर पांच वाहनों को जब्त किया गया, जिससे अवैध खनन माफिया को झटका लगा है। वन विभाग की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध खनन और लकड़ी तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close