उत्तराखंड

बड़े बकायदारो की सूची लगेगी हर तहसील में, सख़्ती के साथ होगी वसूली, डी एम् ने दिए आदेश

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,, उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरुवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक ली।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नियमित न्यायालय में बैठकर लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।शतप्रतिशत राजस्व वसूली के करने की।हिदायत भी दी। साथ ही कहा कि बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली की जाएं। बड़े बकायेदारों की सूची तहसीलों के साथ ही नगर निकायों में भी लगाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा पैरवी प्रभावी तरीके से रखने के निर्देश दिए।जिससे पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके।जिलाधिकारी ने सम्मन तामिल कम होने पर नाराजगी जताई। साथ ही शतप्रतिशत सम्मन तामील कराने की हिदायत दी। उप जिलाधिकारियों को मजिट्रीयल जांच समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अभिहित अधिकारी को खाद्य पदार्थो, दुग्ध उत्पाद, तेल, मसाले, रेस्टोरेंट, ढाबों को नियमित जांच छापेमारी कर सैम्पल लेते हुए लैब से जांच रिपोर्ट भी शीघ्रता से मंगवाने के निर्देश दिए

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close