फूलपुर व्यापार मण्डल द्वारा प्रेम,सौहार्द्र, व्यापारी एकता को लेकर भव्य और दिव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

वाराणसी :- व्यापार मण्डल फूलपुर के तत्वाधान में इस वर्ष भी भव्य और दिव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें व्यापार मंडल द्वारा 56 भोग की व्यवस्था के साथ-साथ सैकड़ों व्यापारी, समाजसेवी,सहयोगियों को कराया गया भोजन | होली मिलन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता और फूलपुर थाना प्रभारी अतुल सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष शुभम सिंह,मनोज पटेल को पुष्प वर्षा के साथ साथ रंग गुलाल लगाकर फूलपुर संरक्षक मुन्ना चौरसिया,भानू सेठ,अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल,उपाध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, सोनू सेठ,भरत जायसवाल,विक्की गोंड, डब्लू सेठ के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई |
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार गुप्ता राजू,संजय कनौजिया द्वारा किया गया और फूलपुर व्यापारी डीजे पर डांस के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल और गले लगाकर समारोह हुआ और भारत टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीत के साथ राष्ट्रगान और भक्तिगीत के साथ समापन हुआ ||




























