काशीपुर-उत्तराखण्ड़

प. गोविन्द बल्लभ पंत को मेयर दीपक बाली ने वृक्षारोपण कर प्रस्तुत किए श्रद्धा सुमन

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड,,,, महापौर दीपक बाली ने आज यहां पंत पार्क पहुंचकर भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में वृक्षारोपण किया।


महापौर ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत देश के महान नेताओं में से एक है जिन्होंने अपनी त्याग और तपस्या से इस देश को न सिर्फ आजाद कराया बल्कि आजादी के बाद देश के नवनिर्माण में भी जो भूमिका निभाई वह हमेशा याद रहेगी। हमारा सौभाग्य है की काशीपुर पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की कर्मभूमि रही है। हम उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को शत-शत नमन करते हैं और उनके आदर्श और राष्ट्रहित सर्वोपरि की उनकी सोच पर चलने का संकल्प लेते हैं।

इस दौरान समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा , सह संयोजक एम एस रावत , महामंत्री गौतम मेहरोत्रा उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह शफीक अहमद अंसारी मनोज जोशी विमल गुड़िया श्रीमती अलका पाल अरुण चौहान समेत नगर व क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे जिन्होंने श्री पंत जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close