धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

प्राथमिक विद्यालय सददोबैर बैरखा में स्वतंत्रता दिवस पर दी गई शुभकामनाएंप्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

प्राथमिक विद्यालय सददोबैर बैरखा में स्वतंत्रता दिवस पर दी गई शुभकामनाएं
प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

संवाददाता: वसीम अहमद
आईरा न्यूज़ नेटवर्क — खबर वही जो हो सही

बैरखा। प्राथमिक विद्यालय सददोबैर बैरखा के प्रधानाचार्य श्री धर्मेंद्र कुमार एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चे मेहनत से पढ़ाई करें, आगे बढ़ें, अपने परिवार में प्रेम और सौहार्द बनाए रखें, बड़ों का सम्मान करें तथा भविष्य में अच्छी नौकरियों के माध्यम से देश और समाज की सेवा करें। उन्होंने कहा कि जब हमारे बच्चे पढ़-लिखकर उच्च पदों पर जाएंगे, तो हमें अपार खुशी होगी।

प्रधानाचार्य ने उत्तर प्रदेश सरकार की शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने बच्चों की पढ़ाई के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए हैं। विद्यालय में गर्मी से बचाव के लिए इनवर्टर, बैटरी और पंखों की भी व्यवस्था की गई है।

श्री धर्मेंद्र कुमार ने भावुक होते हुए कहा— “मैं सभी बच्चों में अपने देश का उज्ज्वल भविष्य देखता हूं और उनकी सफलता की दिल से कामना करता हूं।”

संवाददाता: वसीम अहमद
आईरा न्यूज़ नेटवर्क — खबर वही जो हो सही

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close