वाराणसी/उत्तरप्रदेश
पुलिस कमिश्नर के निर्देशों का पालन चेतगंज थाना क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर अभियान हुआ तेज

वाराणसी
थाना प्रभारी चेतगंज विजय कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी तेलियाबाग अली अतहर के साथ मरी माई मंदिर तिराहा,अंधरापुल, चौकाघाट चौराहा सें होते हुए तेलियाबाग तिराहा तक पैदल गस्त किया। क्षेत्र में अतिक्रमण को हटवाया गया और अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया की दोबारा अतिक्रमण किया तो होगी उचित कार्यवाही। दुकान के आगे निर्धारित रोड सें बाहर कई बाइकों का चालान भी काटा गया।




























