वाराणसी/उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश शासन ने नगर विकास विभाग के माध्यम से नगर निगम वाराणसी में 10 व्यक्तियों को नामित पार्षद के रूप में मनोनीत किया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश शासन ने नगर विकास विभाग के माध्यम से नगर निगम वाराणसी में 10 व्यक्तियों को नामित पार्षद के रूप में मनोनीत किया है। यह अधिसूचना 14 मार्च 2026 को जारी की गई है। शासन ने यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 की धारा 6 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की है।

जारी अधिसूचना के अनुसार जिन व्यक्तियों को पार्षद के रूप में नामित किया गया है, उनमें कमलेश पाल, रमाशंकर सिंह पटेल, संजीव चौरसिया, संतोष शौला ‘पुरकर’, मनोज यादव, कृष्ण कुमार उर्फ किशन कनौजिया, अंकुर महरोत्रा, मुन्ना सरोज, सत्यानारायण साहनी और सुधीर कुमार त्रिपाठी शामिल हैं।
शासन की ओर से जारी सूची में इन सभी के पिता/पति का नाम तथा वाराणसी में उनके पते का भी उल्लेख किया गया है। अधिसूचना प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद के हस्ताक्षर से जारी की गई है।
नगर निगम में नामित पार्षदों की नियुक्ति के बाद अब नगर निगम के कार्यों में इनकी भी सहभागिता रहेगी और ये नगर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी भूमिका निभाएंगे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button