उत्तराखंड

नैनीताल सेशन कोर्ट को मिली बम से उडाने की धमकी, प्रशासन के उड़े होश, ली चप्पे चप्पे की तलाशी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

नैनीताल / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस सनसनीखेज धमकी के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की भारी टीम तत्काल नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराकर सघन जांच अभियान शुरू किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑल इंडिया जजेस संगठन को एक ई-मेल भेजा गया था, जिसमें नैनीताल जिला न्यायालय को निशाना बनाने और उसे बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ई-मेल की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस के साथ-साथ बम डिस्पोजल स्क्वाड व अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भागवत प्रसाद ने पुष्टि करते हुए बताया कि ऑल इंडिया जजेस संगठन को प्राप्त इस धमकी भरे ई-मेल के बाद तत्काल प्रशासन को अवगत कराया गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर को अपने घेरे में ले लिया। मामले पर विस्तृत जानकारी देते हुए नैनीताल एसपी डॉ- जगदीश चंद्र ने बताया कि ई-मेल के माध्यम से जिला एवं सत्र न्यायालय में बम होने की सूचना प्राप्त हुई थी। एहतियात के तौर पर पूरे कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और बम निरोधक दस्ते ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। एसपी के अनुसार, अब तक जिला न्यायालय के अधिकांश हिस्सों की जांच की जा चुकी है, लेकिन फिलहाल किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है। पुलिस और साइबर सेल की टीमें ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं ताकि धमकी देने वाले शरारती तत्वों तक पहुँचा जा सके। वहीं उत्तरकाशी जिला न्यायालय में भी बम होने की सूचना पर पुलिस ने कोर्ट को खाली कराया। जिला जज गुरुबख्श सिंह सहित सभी अधिवक्ताओं को बाहर किया गया। जिला न्यायालय के आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि देहरादून से बम स्क्वॉड की टीम उत्तरकाशी पहुंचेगी, बम स्क्वॉड की जांच के बाद ही अब कोर्ट परिसर को जज व अधिवक्ताओं के लिए खोला जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close