नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

नूरपुर के ताजपुर मेले में दर्जन भर डांस बालाओ का अश्लील डांस- अय्याश शौकीन नोट ऐसे उड़ा रहे हैं जैसे खेतों में धान की फसल झाड़ रहे हों।

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

ब्रेकिंग न्यूज़ – नूरपुर

👉 “मेले में मेहफिल, नोटों की बरसात – संस्कृति गई छुट्टी पर”

नूरपुर के ताजपुर मेले में इन दिनों भजन-कीर्तन की जगह बेली डांस छा गया है। दर्जन भर डांस बालाएं और उनसे भी ज़्यादा अय्याश शौकीन, जो नोट ऐसे उड़ा रहे हैं जैसे खेतों में फसल झाड़ रहे हों।

भारतीय मुद्रा का मज़ाक!
जहाँ आम जनता 500 का नोट तोड़ने में सौ बार सोचती है, वहीं यहाँ लोग लाखों की गड्डियां हवा में लहरा रहे हैं। नोट उड़ाने का ये खेल देखकर तो खुद गाँधी जी भी नोट से उतरकर पूछ लें – “भाई, ये इज़्ज़त उड़ा रहे हो या महंगाई का मज़ाक बना रहे हो?”

जनप्रतिनिधि का नाम – और दबंगई का काम!
आयोजक एक मशहूर नेता का नाम ढाल बनाकर दबंगई और हुड़दंग कर रहे हैं। जनता देख रही है और प्रशासन मानो तमाशबीन दर्शक दीर्घा में बैठा है।

प्रशासन बेबस – आदेश काग़ज़ों में!
आलाधिकारियों के आदेश हैं – “अश्लील नृत्य बर्दाश्त नहीं होगा।” लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि प्रशासन उतना ही बोना साबित हो रहा है जितना बिना बारूद की बंदूक।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close