नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार- POCSO एक्ट में कार्रवाई-स्योहारा थाना प्रभारी संजय कुमार के अपराध नियंत्रण अभियान की जनता ने की भूरी भूरी प्रशंसा
थाना स्योहारा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट में कार्रवाई-थाना प्रभारी संजय कुमार के अपराध नियंत्रण अभियान की जनता ने की भूरी भूरी प्रशंसा
स्योहारा (बिजनौर)।
थाना स्योहारा पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। आरोपी के विरुद्ध POCSO एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 17 दिसंबर 2025 को वादी नसीम पुत्र अब्दुल करीम, निवासी ग्राम सहसपुर देहात, थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर द्वारा थाने में तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त लईक पुत्र अमीर अहमद, निवासी मोहल्ला चौधरियान, सहसपुर, थाना स्योहारा ने वादी की लगभग 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को कार में बैठाकर मुरादाबाद ले गया तथा बाद में स्योहारा लाकर एक मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद अभियुक्त ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।
तहरीर के आधार पर थाना स्योहारा में मु0अ0सं0 472/25 अंतर्गत धारा 137(2), 64(1), 87, 351(3) BNS एवं 3/4 POCSO एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता व वादी के बयान, चिकित्सीय एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियोग की धाराओं में वृद्धि की गई।
पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत दिनांक 18 दिसंबर 2025 को अभियुक्त लईक पुत्र अमीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग से संबंधित अपराध होने के कारण मामला अत्यंत गंभीर है और विवेचना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, उपनिरीक्षक यशदेव शर्मा, कांस्टेबल सुरेश राणा व अरुण कुमार शामिल रहे।





