वाराणसी/उत्तरप्रदेश

देव दीपावली आयोजन को लेकर सरकार पूरी तैयारियों में जुटी

IMG-20241223-WA0034
IMG-20241223-WA0032
WhatsApp Image 2024-12-23 at 12.34.11
IMG-20250105-WA0001
IMG-20250104-WA0061
IMG-20250106-WA0088
WhatsApp Image 2025-01-09 at 17.20.31
previous arrow
next arrow

गंगा की लहरों के साथ लेजर शो और लाइट मल्टीमीडिया शो के माध्यम से भगवान शिव के भजन की प्रस्तुति होगी

3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग लेजर शो के माध्यम से काशी का पूरा धार्मिक इतिहास प्रदर्शित किया जायेगा: मंडलायुक्त

वाराणसी। विश्व को सनातन की राह दिखने वाली काशी, देव दीपावली पर अपनी धार्मिक यात्रा के इतिहास के बारे में पूरे विश्व को बताएगी। योगी सरकार देव दीपावली पर काशी आने वाले पर्यटक को काशी की धार्मिक इतिहास, मां गंगा का अवतरण व देव दीपावली का धार्मिक वर्णन 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से दिखाएगी। गंगा की लहरों के साथ लेजर शो और लाइट मल्टीमीडिया शो के माध्यम से भगवान शिव के भजन की प्रस्तुति होगी। 25 मिनट का शो एक बार से ज्यादा बार दिखाया जाएगा, जिससे देव दीपावली पर आने वाले सभी श्रद्धालु देख सकें। शो का आयोजन चेत सिंह घाट पर होगा। 15 नवंबर को पड़ने वाले देव दीपावली पर्व के लिए योगी सरकार तैयारियों में जुटी है। 

कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाने वाली काशी की देव दीपावली इस बार 15 नवंबर को मनाई जाएगी। परंपरागत दीपमालाओं, गंगा आरती के साथ देव दीपावली आधुनिक रूप में भी देखने को मिलेगा। योगी सरकार काशी के घाट पर 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग लेजर शो आयोजित करा रही है। घाटों के किनारे सदियों से खड़ी धर्म, अध्यात्म, संस्कृत और काशी के पौराणिक इतिहास की गवाह इमारतों पर सनातन की कहानी जिवंत होती दिखेगी। वाराणसी के मण्डलायुक्त  कौशल राज शर्मा ने बताया कि काशी का धार्मिक इतिहास दिखाया जाएगा , जिसमे आनंद कानन, भगवान शिव का काशी आना, काशी में ऋषियों मुनियों की कहानी, भगवान् बुद्ध, जैन तीर्थांकर, सम्राट अशोक , तुलसीदास, कबीर साहेब, रानी अहिल्याबाई होलकर द्वारा मंदिरो और कुंडो का जीर्णोद्धार आदि पौराणिक कहानिया होंगी। इसके अलावा देव दीपावली क्यों मनाई जाती है, गंगा अवतरण की कहानी भी पर्यटक देख सकेंगे। शिव भजनों के 5-6 ट्रैक होगा। घाट पर शो को चलाने के लिए टेक्नीशियन तथा इंजीनियरों की करीब 200 से अधिक लोगो की टीम जुटी है। पूरे शो का प्रोजेक्शन 24 लेज़र प्रोजेक्टर के माध्यम से होगा। शो की अवधी लगभग 25 मिनट की होगी।

चेत सिंह घाट से ही गंगा की लहरों में लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो भी आयोजन  देखने को मिलेगा जो टाइम कोड द्वारा प्रसारित किया जाएगा, इसमें संगीत की ध्वनि के साथ लेज़र और विधुत संयोजन का एक ख़ास तालमेल देखने को मिलेगा। पूरे कार्यकर्म की प्रोग्रामिंग किया जाता है और ये ऑटो मोड पर चलता है।जिलाधिकारी वाराणसी ने बताया कि चेत सिंह घाट पर लेज़र शो 5:30 बजे, 7:00 बजे, 8:00 बजे और 8:45 बजे चार बार चलेगा। 3-ड़ी लेज़र प्रोजेक्शन मैपिंग शो, लेजर लाइट एंड साउंड शो 25 मिनट का होगा जो कुछ अंतराल में कई बार रिपीट होगा। जिससे देव दीपावली पर काशी आने वाले सभी पर्यटक देख सके।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close