थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी ने अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वाराणसी :- पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी0,पुलिस महानिरीक्षक राजेश मोदक,पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशांत वर्मा,पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात के आदेशानुसार रेलवे स्टेशन,प्लेटफार्मों व सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो,वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उप निरिक्षक सुखबीर सिंह,हेड कांस्टेबल राजबीर राम व हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार यादव के थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी व कांस्टेबल सतेन्द्र यादव तथा सीआईबी /बीएसबी के कांस्टेबल सतीश यादव सभी लोग रेलवे स्टेशन कैन्ट वाराणसी पर चेकिंग कर रहे थे दौरान चेकिंग पूर्वी छोर काशी सीईड प्लेटफार्म के अन्त मे स्टील गेट के सामने आये तो एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जिसे शक अपराधी होने की आशंका पर प्लेटफार्म नंबर एक पर पकड़ लिया गया |
पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम नितेश कुमार पुत्र कृष्ण बिहारी निवासी हरिहरपुर पोस्ट तराड़ थाना नोखा तरार जिला रोहतास बिहार उम्र करीब 23 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी से नेवी ब्लू कलर स्काई पिट्ठू बैग में अवैध 45 पाउच देशी शराब मसाला ब्लू लाइम बरामद हुआ बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 004/2026 धारा 60 Ex. Act बनाम नितेश कुमार पुत्र कृष्ण बिहारी निवासी हरिहर पुर पोस्ट तराड़ थाना नोखा तरार जिला रोहतास बिहार उम्र करीब 23 वर्ष पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की गई |
पुलिस ने अभियुक्त के पास से नौ लीटर देशी शराब और अवैध 45 पाउच देशी शराब मसाला ब्लू लाइम प्रत्येक की मात्रा 200 एमएल बरामद किया जिसकी कुल कीमत लगभग 3150 रुपये है |
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में रजोल नागर प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,उप निरीक्षक सुखबीर सिंह थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,हेड कांस्टेबल राजबीर राम थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार यादव थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,कांस्टेबल सतेन्द्र यादव आरपीएफ बीएसबी,कांस्टेबल सतीश यादव सीआईबी बीएसबी की पुलिस टीम शामिल रहीं ||





