काशीपुर-उत्तराखण्ड़

जूता चुराई की रस्म में जमकर चले लाते घूंसे चप्पल जूते ,दूल्हे के पिता सहित चार घायल

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बाजपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,शादी में जूता चुराई एक रस्म होती है, जिसमें हंसी मजाक के साथ दोनों पक्ष खूब मस्ती करते हैं, लेकिन ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में जूता चुराई के दौरान आपस में भिड़ गये। जूता चुराई रस्म को लेकर घरातियों व बारातियों के बीच बहस हो गई, फिर क्याा था नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। थोड़ी देर में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान मारपीट में चार लोग घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को बाजपुर के केलाखेड़ा क्षेत्र के रत्ना मडैया में उत्तर प्रदेश रामपुर के स्वार से बारात आई थी। बरात दुल्हन के घर पहुंची तो जूता चुराने की रस्म के पैसों को लेकर घरातियों व बारातियों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद देर रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के युवाओं में गाली-गलौज हो गई। फिर क्या था दोनों पक्षों मेे मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दूल्हे के पिता सहित चार लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button