जसपुर-उत्तराखण्ड

जसपुर मे चीते का आतंक, 14 वर्षीय बालक पर हमला कर मार डाला

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जसपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,, निकटवर्ती भोगपुर डाम के जंगल किनारे बसे सुन्दर नगर गांव में चीते ने एक एक किशोर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई और परिवार में कोहराम मच गया और घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार जसपुर कोतवाली अंतर्गत जंगल के किनारे बसे भोगपुर डाम क्षेत्र के गांव सुंदर नगर निवासी जगीर सिंह का कक्षा 8 में पढ़ने वाला 14 साल का अमरीक सिंह उर्फ बब्बू 21 फरवरी की शाम के समय पशुओं को चारा डालकर घर के बाहर पेशाब करने गया था, तभी उस पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुलदार के जानलेवा हमले से किशोर की दर्दनाक मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के क्षेत्र दहशत फैल गई। लोग गुलदार की दहशत से अपने घरों से बाहर नहीं निकले। जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं बढ़ने से लोगों ने भारी रोष व्यक्त करते हुए वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close