बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम शाहपुर जमाल में ‘विदुर ब्रांड’ की धमक-महिलाओं के हाथों आत्मनिर्भरता की नई बोतल,5,000 बोतल प्रतिदिन उत्पादन

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

ग्राम शाहपुर जमाल में ‘विदुर ब्रांड’ की धमक
महिलाओं के हाथों आत्मनिर्भरता की नई बोतल, 5,000 बोतल प्रतिदिन उत्पादन**


बिजनौर। जनपद बिजनौर के विकासखंड अफजलगढ़ अंतर्गत ग्राम शाहपुर जमाल में जिला प्रशासन द्वारा स्वदेशी का प्रतीक ‘विदुर ब्रांड’ पैक्ड वाटर बोतल प्लांट का उद्घाटन किया गया। यह इकाई HAPPY NRLM स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही है।
प्लांट की दैनिक उत्पादन क्षमता 5,000 बोतल निर्धारित की गई है।

इसके संचालन से ग्राम व आसपास के क्षेत्र की 60 से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को नियमित रोजगार मिलेगा, जिससे उनकी आय बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी।
‘विदुर ब्रांड’ स्थानीय संसाधनों और ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी से तैयार उत्पादों को बढ़ावा देते हुए वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार कर रहा है। यह पहल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और ग्रामीण उद्यमिता को नई दिशा देने वाला प्रेरणादायक मॉडल मानी जा रही है।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close